दिल्ली में भयानक हादसा, राजस्थान वाली डबल डेकर बस पलटी; 2 की मौत, 25 घायल
दिल्ली के करोल बाग में राजस्थान से आ रही डबल डेकर बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए. बस झंडेवालान मंदिर के पास मेट्रो लाइन के नीचे पलटी.
दिल्ली में मंगलवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया. राजस्थान से दिल्ली आ रही एक डबल डेकर बस करोल बाग में झंडेवालान हनुमान मंदिर के पास मेट्रो लाइन के नीचे अचानक पलट गई. इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य घायल हो गए. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. बस में कुल 25 यात्री सवार थे.
दुर्घटना कैसे हुई
बस राजस्थान से दिल्ली आ रही थी. रात करीब 1 बजे जब बस झंडेवावान मंदिर के पास मेट्रो लाइन के नीचे से गुजर रही थी, तभी अचानक उसका नियंत्रण खो गया और वह पलट गई. पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार इस हादसे की मुख्य वजह बताई जा रही है. बस के पलटने से उसकी सीटें और पहिए अलग-अलग हो गए. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें बस की बुरी हालत साफ दिख रही है.
घायलों का बचाव और इलाज
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. क्रेन की मदद से पलटी बस को उठाया गया. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. मरने वालों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.
यहां देखें वीडियो
परिवारों को दी गई सूचना
पुलिस ने मरने वाले यात्रियों और घायलों के परिवारों को तुरंत सूचना दे दी है. घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है. इस दुर्घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी. स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में पुलिस की मदद कर रहे थे.