'बारी-बारी से गलत हरकत...', ओखला में 8 साल की बच्ची के साथ तीन नाबालिग लड़कों ने किया रेप
दिल्ली के ओखला इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन नाबालिग लड़कों ने मिलकर यौन उत्पीड़न किया. जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है. पीड़िता का मेडिकल जांच किया जा रहा है.
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ क्रूर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. हालांकि नाबालिग के साथ घटी इस घटना का आरोपी भी नाबालिग है. पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को ओखला में हुई. जिसे तीन लड़कों (जिनकी उम्र 12 से 13 साल के बीच है) ने मिलकर अंजाम दिया. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) हेमंत तिवारी ने इस घटना की पुष्टि की. हालांकि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने ज्यादा विवरण देने से इनकार कर दिया.
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
पुलिस अधिकारी ने बताया को शनिवार को ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाने में एक फोन आया. जिसमें एक महिला ने शिकायत की कि पड़ोस के तीन नाबालिग लड़कों ने उसकी बेटी के साथ यौन उत्पीड़न किया. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस के सामने बच्ची ने पूरी घटना बताई. बच्ची ने कहा कि आरोपी उसे किसी सुनसान जगह पर ले गए.
जहां उन्होंने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. लड़की ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को भी ऐसा हुआ, वे उसके कपड़े उतारते थे और बारी-बारी से गलत हरकत की कोशिश की. उसने कहा कि यदि किसी को बताया तो जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद बच्ची घबरा गई और घर लौटी तो मां को सबकुछ बताया. जिसके बाद मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
तीनों आरोपियों के खिलाफ एक्शन
शिकायत मिलने के बाद पीड़िता को सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने यौन उत्पीड़न की पुष्टि की. बच्ची को मां के साथ पुलिस स्टेशन में काउंसलिंग दी गई, तीनों आरोपियों को बुलाया गया. पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. पुलिस के अनुसार, तीनों लड़के स्कूल छोड़ चुके हैं और उनके माता-पिता मजदूर और घरेलू कामगार हैं.
तीनों के खिला BNS की धारा 70, धारा 351 और POCSO एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की जांच की जा रही है. मिल रही जानकारी के मुताबिक आरोपी किसी दूसरे समुदाय का है, जिसके कारण इलाके में तनाव फैल गया है. हालांकि पुलिस ने साफ बताया कि तीन में से एक आरोपी पीड़िता के समुदाय का ही है. इसलिए इस मामले में कोई भी सांप्रदायिक एंगल नहीं है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस को अलर्ट मोड पर रखागया है.
और पढ़ें
- करोड़ों की दौलत के मालिक हैं बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन, लग्जरी कारें-फिल्मी करियर में छोड़ते हैं सबको पीछे
- जंग से टूटा ईरान! इंटरनेट बंद और महंगाई से त्रस्त ईरानी, बॉर्डर खुलते ही झोला लेकर कहां जा रहे लोग? सामने आई हकीकत
- SCB हॉस्पिटल में आग का तांडव! 10 मरीज जिंदा जले, 5 की हालत नाजुक; सीएम खुद घटनास्थल पर पहुंचे