दिल्ली में फिर तेज रफ्तार का कहर, कार ने मारी बाइक को टक्कर; जोमैटो डिलीवरी बॉय की मौत

दिल्ली में एक्सीडेंट का एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार जोमैटो डिलीवरी मैन को टक्कर मार दी. इससे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई.

ANI X
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: वेस्ट दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार एक जोमैटो डिलीवरी मैन को टक्कर मार दी. इससे व्यक्ति की मौत हो गई. जो लोग मौके पर मौजूद थे उनके मुताबिक, कार की रफ्तार बहुत तेज थी और उसने बाइक को जोरदार टक्कर मारी. डिलीवरी करने वाले की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी को हिरास्त में ले लिया गया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक्सीडेंट के समय कार ड्राइवर शराब के नशे में लग रहा था. हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह कन्फर्म नहीं किया है कि ड्राइवर सही में नशे में था या नहीं. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मरने वाले की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. 

पहले भी हुआ है ऐसा एक्सीडेंट: 

यह एक्सीडेंट द्वारका में हुए एक भयानक एक्सीडेंट के कुछ दिन बाद हुआ है. बता दें कि द्वारका के सेक्टर 11 में लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के पास एक स्कॉर्पियो SUV ने एक 23 साल के बाइक सवार लड़के को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में बाइक सवार साहिल धनेशरा की मौत हो गई थी. जो लड़का एसयूवी चला रहा था उसकी उम्र 23 साल की थी. 

पुलिस के अनुसार, SUV ने साहिल की R15 यामाहा मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद यह गाड़ी एक खड़ी स्विफ्ट डिजायर से टकरा गई, जिससे कैब ड्राइवर अजीत सिंह घायल हो गए. गाड़ी चला रहा लड़का नाबालिग था और उसे हिरासत में ले लिया गया है.

इसके खिलाफ BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें रैश ड्राइविंग, लापरवाही से मौत और जान को खतरे में डालना शामिल है.