देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है. एयरपोर्ट पर टेकऑफ के लिए टैक्सीिंग कर रहे स्पाइसजेट के एक विमान ने अकासा एयर के खड़े हुए विमान को जोरदार टक्कर मार दी. इस चौंकाने वाली ग्राउंड घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बन गया और देश के इतने अहम एयरपोर्ट की ग्राउंड सेफ्टी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
विस्तृत जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट का B737-700 विमान एयरपोर्ट पर टैक्सी कर रहा था, तभी वह दूसरी एयरलाइन अकासा एयर के विमान से जा टकराया. इस टक्कर के कारण स्पाइसजेट के विमान के दाहिने विंगलेट और अकासा एयर के विमान के बाएं हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भारी नुकसान पहुंचा है. अकासा एयर का यह विमान घटना के समय अपनी जगह पर खड़ा था और दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली उड़ान ऑपरेट कर रहा था. घटना के तुरंत बाद अकासा एयर के विमान को वापस बे में ले जाना पड़ा और स्पाइसजेट ने भी अपने क्षतिग्रस्त विमान को तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिया है.
Akasa & SpiceJet planes hit each other @DelhiAirport
Or as some would say "came in contact"@DGCAIndia statement awaited
ps : SpiceJet hasn't paid even Feb salaries yet, some got evicted from their homes. Being helped by sr. managers who are giving from their own savings
✈️ pic.twitter.com/6JCPLbj19r— Tarun Shukla (@shukla_tarun) April 16, 2026Also Read
इस खतरनाक टक्कर में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी के घायल होने की कोई तत्काल रिपोर्ट सामने नहीं आई है और सभी लोग सुरक्षित हैं. अकासा एयर के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाल लिया गया है. यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए, एयरलाइन की ग्राउंड टीमें उन्हें जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं. अकासा एयर ने यह भी दोहराया है कि यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. वहीं, स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके विमान को हुए नुकसान के बाद उसे ग्राउंड कर दिया गया है.
इस ग्राउंड दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने सक्रिय रूप से मामले की जांच शुरू कर दी है. मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मुख्य सुरक्षा इंजीनियर ने शुरुआती निष्कर्षों को संकलित किया है और एयरलाइन ऑपरेटर द्वारा DGCA को एक शुरुआती रिपोर्ट सौंप दी गई है. DGCA के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों विमानों का गहन निरीक्षण किया है ताकि नुकसान की सीमा का सटीक आकलन किया जा सके. इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी.