स्मृति ईरानी, ​​मनोज तिवारी से लेकर अरुण गोविल तक...दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड पर सेलेब्स ने जताया दुख, 21 लोगों की हुई मौत

मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला होटल-कम-रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है. इस दर्दनाक घटना पर बॉलीवुड और राजनीति से जुड़ी कई हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

x
Antima Pal

Delhi Malviya Nagar Fire Tragedy: दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला होटल-कम-रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं. रेस्क्यू टीम ने 40 से ज्यादा लोगों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया है. इस दर्दनाक घटना पर बॉलीवुड और राजनीति से जुड़ी कई हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड पर सेलेब्स ने जताया दुख

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस घटना पर दुख जताते हुए लिखा- 'मालवीय नगर, नई दिल्ली में रेस्तरां में लगी आग की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ.' उन्होंने कहा- 'जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रही हूं.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस त्रासदी पर दुख जताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. आग लगने का कारण अभी जांच के अधीन है. स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं.