menu-icon
India Daily

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, राष्ट्रीय राजधानी में हुई झमाझम बरसात

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार को बारिश हुई. इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों में मौसम सुहावना हो गया और गर्मी-उमस से कुछ राहत मिली. बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई.

Shilpa Shrivastava
दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, राष्ट्रीय राजधानी में हुई झमाझम बरसात
Courtesy: ANI X

Delhi Rain: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम फिर से सुहावना हो गया है. आज सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरू हो गई है जिससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली में एम्स, विकास मार्ग, फिरोजशाह रोड, आरके पुरम सेक्टर 1, मंडी हाउस, कर्तव्य पथ, शांति पथ जैसी जगहों पर भारी बारिश हुई. माना जा रहा है कि आज पूरे दिन बारिश के आसार रह सकते हैं.

बता दें कि इससे पहले भी सोमवार को कई इलाकों में बारिश हुई. इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों में मौसम सुहावना हो गया और गर्मी-उमस से कुछ राहत मिली. बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई. आम लोगों ने इस मौसम का आनंद लिया. मौसम विभाग की सलाह के अनुसार नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है.  दिल्ली में हुई इस बारिश ने दिन की गर्मी को कम करने में मदद की.

पिछले 24 घंटों में गिरा तापमान:

पिछले 24 घंटों में दिल्ली का तापमान गिरा है. दिन में कई जगहों पर मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई. न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री बढ़कर 24-28 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 1-3 डिग्री गिरकर 31-33 डिग्री के बीच रहा. कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहा, बाकी जगह सामान्य रहा.  दिन में 15-20 किमी प्रति घंटे की पश्चिमी हवाएं चलीं. दोपहर करीब 12 बजे पालम में हवा की रफ्तार 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई. बारिश और हवा से मौसम सुहावना हो गया.