दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत! इस दिन चमक-गरज के साथ होगी बारिश; IMD ने जारी की रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 14 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ यानी पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में मौसम बदल सकता है.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. बुधवार को इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज होने के बाद गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे. बादलों के कारण तापमान में हल्की गिरावट भी महसूस की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली.
आसमान में बादल देखने के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा कि क्या आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है. इस पर भारतीय मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है.
कई इलाकों में मौसम बदलेगा
मौसम विभाग के अनुसार, 14 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ यानी पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में मौसम बदल सकता है और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
Also Read
हल्की बारिश होने के आसार
पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 मार्च को दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुरूग्राम समेत पूरे एनसीआर में हल्की बारिश होने के आसार हैं. कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है. बारिश होने पर अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है और यह 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश की यह गतिविधि 17 मार्च तक रुक-रुक कर जारी रह सकती है. इससे मौसम थोड़ा ठंडा और सुहावना हो सकता है.
हल्के बादल बने रहने की संभावना
अगले 48 घंटों के मौसम की बात करें तो शुक्रवार और शनिवार को भी आसमान में हल्के बादल बने रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. कई जगहों पर रात का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है.
गर्मी से मिलेगी राहत
इसके अलावा दिन के समय हल्की हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार लगभग 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में मौसम थोड़ा बदलता हुआ नजर आ सकता है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.