नई दिल्ली: जहां एक तरफ दीपिका और ट्विशा की मौत की खबर से देश उभर नहीं पाया था. वहीं, दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी जिले से एक और मामला सामने आ गया है. हालांकि, यह मामला किसी महिला का नहीं बल्कि एक व्यक्ति का है. जहांगीरपुरी पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को कथित तौर पर उसकी पत्नी और सास ने जिंदा जलाकर मार डाला. जैसे ही पुलिस को इस वाक्ये का पता चला, तो मां-बेटी को हिरासत में ले लिया गया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
बता दें कि जस घर में यह घटना हुई, उस घर की मालकिन से सारी सच्चाई बताई. उसने कहा कि कल रात करीब साढ़े 8 बजे जब आग लगने की खबर फैली तो उसका पति, सास घर के अंदर ही थे. उन्हें ऐसा लगा कि आग कि वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है. जब आग ही खबर फैली तो लोग उनके दरवाजे पर जमा होने लगे. फिर लोगों ने बताया कि आग उनके घर के अंदर ही लगी है.
#WATCH | Delhi: A man was allegedly burned alive and killed by his wife and mother-in-law in the Jahangirpuri police station area of the North West district. The police have taken the mother-daughter duo into custody and have commenced their interrogation. Investigation is… pic.twitter.com/bejc7tExmJ
— ANI (@ANI) May 19, 2026Also Read
इसके बाद महिला जब अपने घर से बाहर निकली तो उसने देखा कि एक व्यक्ति नीते की तरफ उतर रहा है और वो पूरी तरह से आग की लपटों से घिरा हुआ है. देखते ही देखते वो सीढ़ियों से नीचे गिर गया. महिला ने बताया कि वो बिना कपड़ों के साथ और उसका शरीर पूरी तरह से जल चुका था. करीब 10 मिनट तक वह वहीं पड़ा रहा. इसके बाद उसने अपना बयान दिया.
महिला ने बताया कि उसने पुलिस को कॉल लगाया. साथ ही एम्बुलेंस को भी फोन किया. इसके बाद पुलिस थाने से एक अधिकारी आए. उन्होंने व्यक्ति का बयान अपने फोन में रिकॉर्ड किया. पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी और उसकी सास ने उसे आग लगाई है. इन दोनों के अलावा 2 से 3 लोगों ने उनकी मदद की है.
व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसका कई पुरुषों के साथ संबंध था. इस घटना के बाद व्यक्ति की पत्नी ने नीचे आने से साफ मना कर दिया. सिर्फ इतना ही नहीं, उसने यहां तक कह दिया कि उसे बस जलने के लिए वहीं छोड़ दिया जाए. बयान लेने के बाद पत्नी और सास को गिरफ्तार लिया. इसके बाद एम्बुलेंस में व्यक्ति को लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
हालांकि, कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि पति ने घरेलू कलह के चलते खुद को आग लगाई है. अभी व्यक्ति की मौत को लेकर जांच चल रही है.