नई दिल्ली: गर्मियां अपने चरम पर पहुंच चुकी हैं. दिल्ली में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है. बुधवार को अधिकतम तापमान 43°C के आसपास पहुंचने की संभावना है. वहीं, अगले कुछ दिनों में यह 44°C तक भी जा सकता है. IMD के अनुसार, आसमान साफ रहेगा और सूखी हवा चलेगी, जिससे तापमान अचानक बढ़ने की उम्मीद है.
22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रह सकती है. ऐसा अलर्ट तब दिया जाता है, जब तापमान 40°C से ऊपर चला जाता है. मौसम के सामान्य तापमान से काफी ज्यादा रहता है. दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान पहले ही औसत से ज्यादा रहा है. इस महीने की शुरुआत में कुछ बारिश हुई, जिसके बाद गर्मी तेजी से बढ़ रही है. लोगों को दिन की झुलसा देने वाली गर्मी से बहुत कम राहत मिल पा रही है.
VIDEO | Delhi: Morning visuals from Rajghat area.
The India Meteorological Department has forecast heatwave conditions in the city from Wednesday till April 24, with the maximum temperature likely to touch 42 degrees Celsius and the minimum expected to hover around 22 degrees… pic.twitter.com/iQEDuFi5ei— Press Trust of India (@PTI_News) April 22, 2026Also Read
- दिल्ली में गर्मी का कहर! स्कूलों में सुबह की प्रेयर बंद, पानी पीने के लिए भी बजेगी घंटी; सरकार ने जारी की एडवाइजरी
- जेल से चलती थी 'क्राइम कंपनी', लॉरेंस बिश्नोई सहित 19 गुर्गों पर दिल्ली कोर्ट ने कसा शिकंजा; मकोका के तहत आरोप तय
- राजधानी में समय से पहले लू ने मचाया कहर, झुलसाने वाली धूप से बेहाल हुए लोग; अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार से 24 अप्रैल तक शहर में लू चलने का अनुमान लगाया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. वहीं, मंगलवार को दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में रही, जहां बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा है.
मौसम विभाग ने नागरिकों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से मना किया है. साथ ही ज्यादा पानी पीने और हल्के-सूती कपड़े पहनने की भी सलाह दी है. इस दौरान डिहाइड्रेशन (पानी की कमी), चक्कर आना और लू लगना खतरनाक हो सकती हैं.
गर्मी का अलर्ट केवल दिल्ली तक ही सीमित नहीं है. बल्कि उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भी तापमान काफी ज्यादा बना हुआ है. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और बिहार के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में तापमान 43°C से ऊपर पहुंचने की उम्मीद है. IMD ने इस साल अप्रैल से जून तक के महीनों में सामान्य से ज्यादा तापमान रहने का पूर्वानुमान पहले ही जारी कर दिया था.