लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद दिल्ली में बाढ़ का संकट गहरा गया है. 1963 के बाद यह पहली बार है जब यमुना का जल स्तर 207 मीटर के निशान को पार कर चुका है.सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने यह आंकड़ा दिया है. इससे पहले यमुना ने 2010, 2013, 1978 और 2023 में 207 के जल स्तर को पार किया था.
भारी बारिश के बाद दिल्ली में मची तबाही
भारी बारिश और हथिनीकुंड व वजीराबाद बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली के निचले इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं. झरोड़ा कलां, मयूर विहार और यमुना बाजार जैसे क्षेत्रों में हालात ये हैं कि पानी घरों के अंदर प्रवेश कर गया है. सड़कें नदियों में तब्दील हो चुकी हैं. कई जगहों पर लोग फंसे हुए हैं और लाख कोशिशों के बाद भी निकल नहीं पा रहे हैं.
NDRF ने संभाला मोर्चा
बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए NDRF की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों से एनडीआरएफ के राहत व बचाव अभियान के वीडियोज सामने आ रहे हैं.
जलमग्न हुआ यमुना बाजार
दिल्ली के यमुना बाजार का इलाका पूरी तरह से जलमग्न हो गया है. एनडीआरएफ के जवान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में लोगों की मदद कर रहे हैं.
#WATCH | Delhi: Residents of Yamuna Bazar being shifted to safer locations with the help of NDRF jawans as the area gets flooded, following a rise in the water level of the River Yamuna. pic.twitter.com/YJ6uIuEPRc
— ANI (@ANI) September 3, 2025
यमुना बाजार में बनाए गए राहत शिविरों में भी पानी घुस गया है जिसके बाद प्रशासन ने राहत शिविरों को खाली कराना शुरू कर दिया है.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
वीडियो NH 24 शिव मूर्ति के पास से है। pic.twitter.com/R5kgLdAAgU
निगम बोध में घुसा पानी
यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है. अब यमुना का पानी निगम बोध घाट के अंदर घुस गया है जिससे लोगों को अंतिम संस्कार करने में भी भारी दिक्कत आ रही है.
स्विमिंग पुल बने दिल्ली के रोड
भारी बारिश के बाद दिल्ली की सड़कें स्विमिंग पूल बन गई हैं. पटपड़गंज इलाके में बच्चे व जवान सड़क पर भरे पानी में तैराकी करते नजर आए.
#FWR Ops | Delhi
— 16 NDRF Delhi (@16NDRF) September 3, 2025
16 Bn NDRF teams are actively operating in South West and South East Delhi to tackle rising water levels of the Yamuna.
✅ 851 people have been evacuated to safe locations so far, and evacuation efforts are still in progress.
⚠️ Stay alert, stay safe.@NDRFHQ pic.twitter.com/gSqQ6VEZsB
दिल्ली के मोनेस्ट्री मार्केट में घुसा पानी
#WATCH दिल्ली: भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
वीडियो मोनेस्ट्री मार्केट से है। pic.twitter.com/WhC9ym3TO0
एक अधिकारी ने बताया कि हथिनी कुंड बैराज से 1,70,728 क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 1,25,485 क्यूसेक और ओखला बैराज से 1,65,145 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिसके कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगले 24-48 घंटे बेहद दिल्ली-एनसीआर के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि जलस्तर में और बढ़ने की आशंका है.