नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के राघुबीर नगर में मस्जिद गुरुद्वारा रोड स्थित एक गोदाम में सोमवार तड़के आग लग गई. ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट होने से आग फैली. आग पहली मंजिल पर रखे घरेलू सामान में लगी. इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए. दोनों को राघुबीर नगर के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार तड़के करीब 4:42 बजे आर-17ए, मस्जिद गुरुद्वारा रोड के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही तीन वाटर टेंडर और एक वाटर बाउजर मौके पर भेजे गए. दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग इमारत की पहली मंजिल पर घरेलू सामान में लगी थी. इमारत ग्राउंड फ्लोर के अलावा चार मंजिल की है.
A fire broke out at a warehouse in Delhi’s Raghubir Nagar early morning, killing two people. The fire department received the alert at 4:42 AM. E-rickshaw batteries stored on the first floor reportedly exploded, triggering the blaze. Four fire tenders were deployed and brought… pic.twitter.com/L0T1jcFQfc
— IANS (@ians_india) August 17, 2026Also Read
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहली मंजिल पर रखी ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट हुआ और उसके बाद आग फैल गई. हादसे में दो लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए. उन्हें दमकलकर्मी पहुंचने से पहले ही अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के एसटीओ बत्ती लाल और एसओ महेश भी मौके पर पहुंचे. करीब 5:25 बजे आग की स्थिति की जानकारी दी गई. पुलिस और दमकल की टीमें घटना के कारण और नुकसान का आकलन कर रही हैं. मृतकों की पहचान और आग लगने की पूरी परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी का इंतजार है.