IPL 2026

कौन हैं IAS निधि मलिक, जिन पर लगे जज अमन शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप, हुई FIR 

निधि मलिक जम्मू में आईएएस अधिकारी के पद पर तैनात हैं. कहा जा रहा है कि निधि का अमन के घर में बहुत दखल था. अमन के घर के हर छोटे बड़े फैसले निधि ही लेती थी.

X
Sagar Bhardwaj

दिल्ली के सफदरजंग इलाके में अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले जज अमन कुमार शर्मा के पिता ने  जो एफआईआर दर्ज कराई है उसमें उनकी पत्नी स्वाति मलिक (ज्यूडिशियल अफसर) और उनकी चचेरी बहन निधि मलिक (IAS) का नाम है. दोनों पर अमन को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं.

निधि मलिक जम्मू में आईएएस अधिकारी के पद पर तैनात हैं. कहा जा रहा है कि निधि का अमन के घर में बहुत दखल था. अमन के घर के हर छोटे बड़े फैसले निधि ही लेती थी.

दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 152/26 में बीएनएस की धारा 108 और 61 (2) के तहत दर्ज इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने और साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. एफआईआर में अमन की पत्नी और साली के अलावा स्वाति के माता-पिता और एक अन्य रिश्तेदार का भी नाम है.

क्या हुआ था उस रात

1 मई की रात करीब 10 बजे अमन ने राजस्थान के अलवर में रहने वाले अपने पिता को फोन किया और अपना दर्द बताया. उन्होंने पिता से कहा, 'मैं बहुत परेशान हूं, मेरा जीना मुश्किल हो गया है.' बेटे की बातें सुनकर पिता ने तुरंत दिल्ली आने का फैसला किया. रात 12 बजे वह ग्रीन पार्क स्थित अमन के घर पहुंचे. पिता के घर पहुंचने पर अमन ने अपना दर्द साझा किया.

अमन ने बताया कि पिछले 2 महीनों से उसकी पत्नी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है. उसने यह भी बताया कि प्रताड़ित करने में उसकी साली निधि भी शामिल है. अमन के पिता दोनों के बीच सुलह कराने के लिए रात भर वहीं रुके रहे.

अमन के पिता ने बताया कि घर में तनाव चरम पर था. इसके बाद अमन अपने कमरे में चला गया और बिलख-बिलख कर रोने लगा. कुछ देर बाद कमरे से अमन की आवाज आनी बंद हो गई. जब पिता ने स्वाति से अमन के बारे में पूछा तो उसने बेरुखी से कहा कि मुझे नहीं पता कि वो कहा हैं.

जब पिता ने अमन को फोन किया तो बाथरूम से फोन बजने की आवाज आ रही थी. उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई. इसी बीच अमन की साली निधि मलिक अपने चाचा के साथ वहां पहुंची और स्वाति और दोनों बच्चों को साथ लेकर वहां से चली गई. वहीं अमन के पिता बाथरूम का दरवाजा तोड़ने की कोशिश करते रहे. जब दरवाजा नहीं टूटा तो पड़ोसियों की मदद से खिड़की का शीशा तोड़ा गया. जब गार्ड ने अंदर झांककर देखा तो वह सन्न रह गया. अमन ने पत्नी की चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी.