menu-icon
India Daily

दिल्ली में 5 बजे से बंद रहेंगे ये रास्ते, घर-ऑफिस से निकलने से पहले पढ़े ये खबर नहीं तो सड़क पर कई घंटे होंगे खराब

लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई वैकल्पिक रास्तों का सुझाव भी दिया है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाए.

Anuj
Edited By: Anuj
दिल्ली में 5 बजे से बंद रहेंगे ये रास्ते, घर-ऑफिस से निकलने से पहले पढ़े ये खबर नहीं तो सड़क पर कई घंटे होंगे खराब
Courtesy: Chat GPT

नई दिल्ली: AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज चौथा दिन है और इस बड़े कार्यक्रम के कारण राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं. शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास ट्रैफिक एडवाइजरी लागू की है. इस दौरान भारत मंडपम और एयरपोर्ट के आसपास वीवीआईपी मूवमेंट होने की वजह से कई मुख्य सड़कों पर आवाजाही सीमित रहेगी.

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाए. इससे अनावश्यक जाम और परेशानी से बचा जा सकता है. जिन लोगों को इन इलाकों में जाना जरूरी है, वे समय का विशेष ध्यान रखें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. 

विशेष सावधानी बरतने की सलाह

एडवाइजरी के अनुसार, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर प्लेस, तीस जनवरी मार्ग, पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग, सुभ्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, भैरों मार्ग, शांति पथ, अफ्रीका एवेन्यू, सत्य मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, गुरुग्राम रोड व परेड रोड जैसे प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. इन सड़कों पर कुछ समय के लिए रोक या डायवर्जन लगाया जा सकता है. इसलिए इन मार्गों से गुजरने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

वैकल्पिक रास्तों का सुझाव

लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई वैकल्पिक रास्तों का सुझाव भी दिया है. यात्री सैन मार्टिन मार्ग, पंचशील मार्ग, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, औरोबिंदो मार्ग, लोदी रोड, बरापुल्ला रोड, रिंग रोड, तिलक मार्ग, फिरोज शाह रोड, रफी मार्ग, संसद मार्ग, के. कामराज मार्ग, साउथ एवेन्यू रोड, वंदे मातरम मार्ग, एनएच-48, राव तुला राम मार्ग, ओल्ड दिल्ली-गुरुग्राम रोड और यूईआर-II या एनएच-48 की सर्विस रोड का उपयोग कर सकते हैं.

'अतिरिक्त समय लेकर घर से निकले'

ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता के लिए कुछ जरूरी सुझाव भी जारी किए हैं. लोगों से कहा गया है कि प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें, अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर घर से निकले. और साथ ही ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और लेन अनुशासन बनाए रखें. सभी नागरिकों के सहयोग से ही ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखी जा सकती है और किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सकता है.