Weather IMD US Israel Iran War

दिल्ली तैयार रहे! एआई समिट, शादियां और एग्जाम्स से ट्रैफिक का संकट

दिल्ली की सड़कों पर आने वाले हफ्तों में भयंकर जाम की स्थिति बन सकती है. दिल्ली AI इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी कर रही है, जिससे VIP मूवमेंट, कई रास्तों की बंदिश और ट्रैफिक जाम बढ़ेगा. 

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: आने वाले हफ्तों में जाम की स्थिति दिल्ली की सड़कों पर बहुत ज्यादा देखने को मिल सकती है. बता दें कि दिल्ली AI इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी कर रही है. इस दौरान VIP मूवमेंट होने की बहुत ज्यादा संभावना है. कई रास्ते भी बंद हो सकते हैं और जाम भी देखने को मिल सकता है. इसके अलावा शादियों के मौसम और अपकमिंग स्कूल बोर्ड एग्जाम की वजह से ट्रैफिक और बढ़ जाएगा.

रविवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें 16 से 20 फरवरी तक प्रगति मैदान के भारत मंडपम की जानकारी दी गई है. इसमें राष्ट्राध्यक्षों, मंत्रियों और इंटरनेशनल डेलीगेट्स के VIP काफिलों के आने की उम्मीद है, जिसके चलते बड़े पैमाने पर डायवर्जन और रेगुलेटेड मूवमेंट की चेतावनी दी गई है.

किन रास्तों के लिए एडवाइजरी की गई जारी:

एडवाइजरी के अनुसार, सेंट्रल दिल्ली के बड़े हिस्सों में जिसमें भारत मंडपम और उसके आसपास के सभी दस होटलों के करीब, पाबंदियां लगाई जाएंगी. इनमें से 8 नई दिल्ली में और 2 साउथ-वेस्ट दिल्ली में हैं. यहां पर विदेशी डेलीगेट्स रुकेंगे.

इन रास्तों के लिए एजडवाइजरी हुई जारी:

इसमें मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, तीस जनवरी मार्ग, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, सरदार पटेल मार्ग, जनपथ, फिरोज शाह रोड, शांति पथ, सत्य मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग (भीकाजी कामा प्लेस से धौला कुआं), सिकंदर रोड, अशोक रोड, पृथ्वी राज रोड, कौटिल्य मार्ग, पुराना किला रोड, शेर शाह सूरी मार्ग, तिलक मार्ग, भगवान दास रोड, संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, अरबिंदो मार्ग, तुगलक रोड, पंचशील मार्ग, सैन मार्टिन मार्ग, न्याय मार्ग और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग शामिल हैं.

रिंग रोड टी-प्वाइंट को छोड़कर भैरों मार्ग और दिनेश नंदिनी डालमिया चौक तक मथुरा रोड का हिस्सा प्रतिबंधित क्षेत्र में आता है, जहां वीआईपी मूवमेंट के दौरान सामान्य वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि शादी-विवाह से संबंधित यात्रा और 17 फरवरी से शुरू होने वाली स्कूल बोर्ड परीक्षाओं से स्थिति और खराब हो सकती है.

एयरपोर्ट पर जाने वाले यात्रियों के लिए दूसरे रास्तों की चेतावनी:

जो लोग एयरपोर्ट जाना चाहते हैं उनके लिए दूसरे रास्तों की जानकारी जारी की गई है. गुरुग्राम से टर्मिनल 3, 4 और 2 जाने वाले यात्रियों को राव गजराज सिंह मार्ग, पुरानी दिल्ली-गुरुग्राम रोड और UER-II के जरिए NH-48 इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, वहीं, टर्मिनल 1 जाने वाले लोग महिपालपुर फ्लाईओवर और उलन बटोर मार्ग के नीचे से NH-48 से जा सकते हैं.

द्वारका से आने वाले लोगों को सेक्टर-22 द्वारका रोड और नई चालू UER-II टनल से गुजारा जाएगा. नई दिल्ली और साउथ दिल्ली के मोटर चालक एम्स चौक-रिंग रोड-मोती बाग चौक-RTR मार्ग-संजय टी-पॉइंट के जरिए T3 तक पहुंच सकते हैं, जबकि वेस्ट, नॉर्थ और ईस्ट दिल्ली के ट्रैफिक को रिंग रोड, नजफगढ़ रोड और UER-II के जरिए डायवर्ट किया गया है.