दिल्ली घूमने से पहले सावधान, 16-20 फरवरी तक कई रास्ते बंद


Babli Rautela
15 Feb 2026

AI Impact Summit 2026

    प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 16-20 फरवरी तक चलने वाला यह समिट भारत को AI क्षेत्र में वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करने का महत्वपूर्ण कदम है.

ट्रैफिक पर भारी असर

    समिट के दौरान VVIP मूवमेंट के कारण मथुरा रोड, अकबर रोड, सरदार पटेल मार्ग समेत 20 प्रमुख सड़कें बंद रहेंगी, जिससे शहर के मध्य इलाकों में जाम की स्थिति बन सकती है.

पुलिस की एडवाइजरी

    दिल्ली में एंट्री न करने वाली गाड़ियों को ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ा जाएगा, ताकि ट्रैफिक सुचारू रहे.

एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन

    यात्रियों के लिए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों तक पहुंच बनाए रखी जाएगी, लेकिन देरी से बचने हेतु पर्याप्त समय रखें और वैकल्पिक रूट चुनें.

बोर्ड परीक्षाओं के लिए विशेष व्यवस्था

    17 फरवरी से शुरू होने वाली CBSE बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर 10 स्कूलों के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं, ताकि छात्र और स्टाफ बिना परेशानी के पहुंच सकें.

स्कूलों को दी गई सलाह

    स्कूल प्रबंधन को ट्रैफिक अधिकारियों से समन्वय करने और अभिभावकों-छात्रों को निर्धारित रास्तों की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है.

बंद रहने वाली प्रमुख सड़कें

    मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, अकबर रोड, टीन मूर्ति मार्ग, जनपथ, सरदार पटेल मार्ग आदि प्रमुख रास्ते प्रभावित होंगे.

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

    प्रभावित सड़कों के लिए रिंग रोड, अरविंदो मार्ग, तुगलक रोड, रफी मार्ग जैसे विकल्प उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग यात्रियों को करना चाहिए.

सहयोग की अपील

    दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से सहयोग मांगा है ताकि यह वैश्विक आयोजन सफलतापूर्वक हो और आम जनता को कम से कम असुविधा हो. पहले से योजना बनाकर यात्रा करें.

More Stories