menu-icon
India Daily

Delhi-NCR Pollution Crisis: दिल्ली-NCR में घुट रहा दम, AQI 500 के पार

Delhi-NCR Pollution Crisis: दिल्ली में शनिवार को भी वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिली. राजधानी की हवा बहुत खराब (Very Poor) श्रेणी में बनी हुई है. दिल्ली के 59 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 7 पर प्रदूषण का स्तर गंभीर (Severe) श्रेणी में दर्ज किया गया.

auth-image
Shilpa Srivastava

Delhi-NCR Pollution Crisis: दिल्ली में शनिवार को भी वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिली. राजधानी की हवा बहुत खराब (Very Poor) श्रेणी में बनी हुई है. दिल्ली के 59 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 7 पर प्रदूषण का स्तर गंभीर (Severe) श्रेणी में दर्ज किया गया. सुबह के समय राजधानी के कई इलाकों में मध्यम कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता यानी विजिबिलिटी कम हो गई. इसके कारण सुबह घर से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

मौसम की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. हालांकि, कोहरे और खराब हवा के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. लगातार खराब होती हवा राजधानी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है.