Kerala Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

दिल्ली के मटियाला में भीषण आग ने मचाई तबाही, 400 झुग्गियां राख; मच गई चीख-पुकार

द्वारका के मटियाला गांव स्थित फिश मार्केट इलाके में देर रात अचानक लगी भीषण आग ने चार सौ से अधिक झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया. फायर ब्रिगेड को आधी रात सूचना मिलने पर तुरंत 7 गाड़ियां भेजी गईं.

ANI
Reepu Kumari

नई दिल्ली: दिल्ली की रातों को फिर से हिलाकर रख दिया एक भयानक हादसे ने. द्वारका जिले के मटियाला गांव में फिश मार्केट के पास बसी झुग्गी बस्ती में बीती रात करीब 12 बजे आग लग गई. शुरुआत में छोटी सी लगने वाली यह आग देखते-देखते विकराल रूप धारण कर गई और पूरी बस्ती में फैल गई. स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन गनीमत रही कि  कोई हताहत नहीं हुआ. फायर ब्रिगेड की टीम ने रातभर जूझकर आग पर काबू पाया, पर सैकड़ों परिवारों की मेहनत की कमाई राख हो गई.

आग लगने की शुरुआत और शुरुआती प्रयास

फायर कंट्रोल रूम को रात 12 बजे के आसपास सूचना मिली. तुरंत सात आग बुझाने वाली गाड़ियां और 35 जवान मौके पर पहुंचे. लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि स्थिति बेकाबू हो गई. असिस्टेंट डिवीजन ऑफिसर आरके यादव, स्टेशन ऑफिसर मुकुल भारद्वाज और बत्ती लाल समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और अतिरिक्त संसाधन मंगवाए गए.

झुग्गियों का नुकसान और कूलिंग ऑपरेशन

आग ने लगभग 400 झुग्गियों को पूरी तरह तबाह कर दिया. देर रात ढाई बजे के आसपास आग पर काबू पाने में सफलता मिली, उसके बाद कूलिंग ऑपरेशन शुरू हुआ. सुबह चार बजे तक आग पूरी तरह बुझ गई. बस्ती में रहने वाले लोग अपनी सारी संपत्ति खो बैठे, लेकिन जान बच गई.

फायर ब्रिगेड की मेहनत और जांच

कुल 24 फायर ब्रिगेड गाड़ियां चार घंटे तक लगातार काम करती रहीं. अधिकारियों के अनुसार, आग बुझाने में भारी संसाधन लगे. सौभाग्य से कोई घायल या मृतक नहीं हुआ. आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं, लेकिन शॉर्ट सर्किट या अन्य कोई वजह हो सकती है. जांच शुरू हो चुकी है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें.