Delhi Crime: बच्चों को किडनैप कर उठाया मजबूरी का फायदा, मां से की गंदी डिमांड, दिल्ली पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर बच्चों को अगवा करने और उनकी माताओं पर गलत मांग करने का आरोप है. दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर बच्चों को अगवा करने और उनकी माताओं पर गलत मांग करने का आरोप है. दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पहला मामला दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके का है. यहां एक महिला ने पुलिस में शिकायत की कि उसके पड़ोसी ने उसके तीन साल के बेटे को अगवा कर लिया.
महिला का कहना है कि आरोपी उसे दो महीने से जानता था और उस पर शादी का दबाव डाल रहा था. जब महिला ने इनकार किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर बच्चे को इलाज के बहाने अगवा कर लिया. उसने बच्चे को छोड़ने के बदले महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया. शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दूसरा मामला भी दिल्ली में सामने आया, जहां एक अन्य आरोपी ने बच्चे को अगवा कर उसकी मां से गलत मांग की.
बच्चों को किडनैप कर उठाया मजबूरी का फायदा
Also Read
- New Liquor Policy in Delhi: दिल्ली में जल्द आएगी नई शराब पॉलिसी, पीने की उम्र घटकर 21 साल! जानें महंगी या सस्ती होगी शराब?
- JNU Violence: JNU में रावण दहन पर हुए बवाल पर AISA ने किया पलटवार, आरोपों को किया सिरे से खारिज
- दिल्ली में हर पल बदलता मौसम; सुबह ठंड, दोपहर गर्मी और शाम की बारिश ने बढ़ाई परेशानी, अक्टूबर में क्यों करवट ले रहा वेदर?
इस मामले में भी पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. दोनों मामलों में पुलिस ने अपहरण और ब्लैकमेलिंग के आरोप में केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. दोनों मामलों की गहन जांच चल रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पीड़ितों को न्याय मिले.
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. इन घटनाओं ने समाज में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. पुलिस ने नागरिकों को आश्वासन दिया है कि वे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे और शहर को सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.