Commonwealth Games 2026

'वोट चोर गद्दी छोड़', SIR के खिलाफ रामलीला मैदान में आज उतरेगी कांग्रेस, राहुल गांधी सहित कई दिग्गज करेंगे रैली

एसआईआर के खिलाफ रविवार 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की एक बड़ी रैली का आयोजन होना है. इस रैली में कांग्रेस कथित तौर पर "वोट चोरी" के खिलाफ अपने अभियान को तेज करेगी. जिसमें सरकार और चुनाव आयोग (ईसी) को "चुनावों में हेरफेर करने के लिए मिलीभगत" के लिए जवाबदेह ठहराने की मांग की जाएगी.

India Daily
Meenu Singh

नई दिल्ली: एसआईआर के खिलाफ रविवार 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की एक बड़ी रैली का आयोजन होना है. इस रैली में कांग्रेस कथित तौर पर "वोट चोरी" के खिलाफ अपने अभियान को तेज करेगी.

जिसमें सरकार और चुनाव आयोग (ईसी) को "चुनावों में हेरफेर करने के लिए मिलीभगत" के लिए जवाबदेह ठहराने की मांग की जाएगी. इस रैली में विभिन्न राज्यों के पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस सभा को संबोधित करेंगे. 

भाजपा के खिलाफ होना होगा एकजुट- देवेंद्र यादव

प्रदेश कांग्रेस के  अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी इस रैली का हिस्सा होंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की साठगांठ से मतदाता सूची में गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमें भाजपा के खिलाफ एकजुट होना होगा। बता दें कार्यक्रम स्थल पर जाने से पहले पार्टी नेता कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन में इकठ्ठा होंगे।


राहुल गांधी करेंगे सभा को संबोधित 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी सहित सभी शीर्ष नेतृत्व सभा को संबोधित कर सकते हैं. प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और सचिन पायलट सहित वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे. इसके साथ ही पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी सभा में उपस्थित रह सकती हैं.

भाग लेंगे कार्यकर्ता

देवेंद्र यादव ने आगे कहा कि 'वोट चोर, गद्दी छोड़' रैली को सफल बनाने के लिए प्रत्येक बूथ से दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता भाग लेंगे। 

इस रैली के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं और अलग-अलग राज्यों से आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सुबह के नाश्ते के साथ पानी और चाय का भी इंतजाम किया गया है।