BIG HEALING HANDS 2.0: BIG FM की तरफ से नई दिल्ली स्थित महिपालपुर के होटल रेडिसन ब्लू प्लाजा में 'Big Healing Hands 2.0 Conclave & Awards' का आयोजन किया गया है. बिग हीलिंग हैंड कॉंक्लेव में हड्डियों के मशहूर सर्जन पुलक वत्स्य ने बच्चों और बड़ों में घुटनों के दर्द की समस्या पर महत्वपूर्ण जानकारी दी. आजकल यह समस्या आम हो गई है. डॉक्टर ने इसके कारण और आसान समाधान बताए.
जवाब: 5-6 साल के बच्चों में घुटने का दर्द अक्सर हाइट बढ़ने (ग्रोथ) की वजह से होता है. डॉक्टर ने कहा कि इसमें विटामिन D की कमी होती है. विटामिन D सप्लीमेंट लेने से यह समस्या जल्दी ठीक हो जाती है.
#watch: 'बिग हीलिंग हैंड्स 2.0 कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स', चिकित्सा जगत के हीरोज का सम्मान ...#bighealinghands #bighealinghands2 #conclave #healthcare #medicalexcellence #healthcareawards #bigfm #indiadaily24x7 @BIGFM_RBNL pic.twitter.com/tD7D5JiI1F
— India Daily 24x7 (@IndiaDaily_24X7) July 19, 2026Also Read
- हार्ट अटैक आने पर सबसे पहले क्या करें, युवाओं में क्यों बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले? कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष ने बताया
- सर्जरी में रोबोट्स कैसे मददगार साबित हो रहे हैं, भारत में हेल्थकेयर में रोबोटिक्स का क्या है भविष्य? डॉ. पी शरत चंद्र ने बताया
- BIG HEALING HANDS 2.0: रोबोटिक्स कैसे बदल रही भारत के हेल्थकेयर में इलाज की तस्वीर, डॉक्टरों ने बताया
जवाब: अगर दर्द लगातार बना रहता है तो तीन मुख्य उपाय हैं- वजन कम करना, ज्यादा बैठे रहने की आदत छोड़ना और मांसपेशियों को मजबूत करना. अगर आप फिट हैं और फिर भी दर्द है तो वजन कम करने से जरूर फायदा होगा.
जवाब: डॉक्टर ने बताया कि दूध से कैल्शियम मिलता है, लेकिन बिना विटामिन D के यह बेकार है. डॉक्टर ने सलाह दी कि विटामिन D की गोली या शॉट्स जरूर लें.
जवाब: तेल से मालिश करने से सतही दर्द में आराम मिलता है. इससे तुरंत राहत महसूस होती है, लेकिन समस्या पूरी तरह ठीक नहीं होती.
जवाब: जो लोग ज्यादा समय कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं, उन्हें Sit to Stand एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए. कुर्सी से 10 बार बैठकर खड़े होने की एक्सरसाइज घुटनों को मजबूत बनाती है. डॉक्टर पुलक वत्स्य ने जोर देकर कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सही खान-पान, नियमित व्यायाम और वजन नियंत्रण बहुत जरूरी है. घुटनों के दर्द को नजरअंदाज न करें, समय पर इलाज करवाएं.