दिल्ली की रामलीला में 'कॉकरोच' की एंट्री! रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा 30 फुट लंबे कॉकरोच का पुतला
कॉकरोच का पुतला जलाने का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब कॉकरोच जनता पार्टी लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है.
राजधानी दिल्ली से एक रोचक खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि इस बार दिल्ली के रामलीला मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के अलावा कॉकरोच का 30 फीट लंबा पुतला भी फूंका जाएगा. पीतमपुरा में रामलीला का आयोजन करने वाली श्री केशव रामलीला कमेटी ने कहा कि यह कीड़ा 'गंदगी और मैला' फैलाने का प्रतीक है और यह पहल स्वच्छ भारत और स्वच्छ दिल्ली अभियानों का प्रतीक है.
ध्यान रहे कि इस कमेटी के अध्यक्ष बीजेपी के विधायक अशोक गोयल हैं. गोयल ने एक मीडिया चैनल को बताया कि यह फैसला राजनीति से प्रेरित नहीं है. उन्होंने कहा कि कॉकरोच का पुतला जलाने का मकसद बुराई और गंदगी पर अच्छाई की जीत का संदेश देना है. गोयल ने कहा कि रावण की सेना में असुरों के अलावा कॉकरोचों को भी शामिल किया जाएगा.
बता दें कि कॉकरोच का पुतला जलाने का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब कॉकरोच जनता पार्टी लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है.
Also Read
देश की शिक्षा व्यवस्था और लगातार हो रहे पेपर लीक को लेकर हुए सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था. अब सीजेपी SIR में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही है.
जून और जुलाई में सीजेपी ने करीब एक महीने तक जंतर-मंतर पर धरना दिया और 20 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने को मजबूर कर दिया.
अब सीजेपी और अन्य विपक्षी पार्टियां SIR और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है. 16 अक्टूबर को सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने कनॉट प्लेस से सेंट्रल पार्क में एक और प्रोटेस्ट का आह्वान किया है.