menu-icon
India Daily

दिल्ली बना छावनी! 22 साल के लड़के को गोलियों से किया छलनी, सिर और पेट में मारी गोली

कल देर रात श्याम लाल कॉलेज के पास 22 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. मृतक के पिता मोहम्मद तस्लीम ने बताया, "मुझे इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.

Shilpa Shrivastava
दिल्ली बना छावनी! 22 साल के लड़के को गोलियों से किया छलनी, सिर और पेट में मारी गोली
Courtesy: ANI X

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दल्ली के वेलकम इलाके में एक कॉलेज के पास एक युवक की हत्या कर दी गई. 22 वर्षीय युवक को श्याम लाल कॉलेज के पास गोली मारी गई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मौजपुर निवासी अमनुल्लाह कुरैशी के रूप में हुई है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच चल रही है. 

मृत्तक के पिता मोहम्मद तस्लीम ने बताया, "मुझे इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. मुझे बस इतना पता चला था कि मेरे बेटे का एक्सीडेंट हो गया है. मैं बार-बार अपने बेटे के नंबर पर फोन करता रहा, और मेरी बात उस व्यक्ति से हुई जो उसे अस्पताल ले जा रहा था. यहां देखें मृत्तक के पिता का बयान- 

सिर और पेट में लगी थी गोली:

इसके साथ ही मृत्तक के पाता ने बताया कि लोगों ने बताया कि उसके बेटे को जीटीबी अस्पताल ले जाया जा रहा है तो वो वहीं पर आ जाएं. उन्होंने बताया कि उन्हें बस इतना ही पता था कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हुआ है, लेकिन जब वो वहां पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया. पिता ने बताया कि हालत देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि उसका एक्सीडेंट हुआ है. जब ठीक से जांच की गई तो पता चला कि उसके सिर और पेट में गोली लगी थी. 

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि मृत्तक और हमलावर के बीच शायद कोई विवाद हुआ होगा. हत्या क्यों की गई इसका सटीक अंदाजा नहीं लग पाया है. मामले की जांच जारी है. जांच करने के बाद पुलिस को वहां से कई खोखे भी मिले हैं. इन्हें फॉरेंसिक टीम के पास भेज दिया गया है. इसके अलावा अमनुल्लाह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है.