छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी, इन 27 जिलों में गरज चमक के साथ हो सकती है बारिश
छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में 27 जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट की उम्मीद है. 26 फरवरी के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है.
रायपुर: देश के दूसरे हिस्सों की तरह छत्तीसगढ़ में भी मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग ने राज्य के 27 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया और 25 फरवरी तक कई जिलों में हल्की बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है.
विभाग का कहना है कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और बिजली गिरने की उम्मीद है, जबकि कुछ जिलों में मंगलवार और बुधवार को बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है. मौसम में इस बदलाव के कारण, आने वाले दिनों में राज्य में मैक्सिमम टेम्परेचर में 2 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है. जिसके बाद अगले दिनों में और बढ़ोतरी होगी.
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम से मध्य भारत तक बनी एक ट्रफ लाइन नमी खींच रही है, जिससे बादल छाए हुए हैं.
Also Read
- दोस्त ने सिगरेट पीने से रोका तो भड़का युवक, पेट्रोल भरवाते समय बाइक में लगा दी आग, सीसीटीवी फुटेज में देखें पुरा नजारा
- छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरु, 10वीं का पेपर 21 फरवरी से; नकल रोकने के लिए सख्त तैयारी
- होली-मुहर्रम पर भी अब खुलेंगी शराब दुकान! महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भी नहीं रहेगा 'ड्राई डे', छत्तीसगढ़ सरकार का चौंकाने वाला फैसला
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
IMD ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, बिलासपुर, कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदा बाजार-भाटापारा, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है.
आज कैसा रहेगा मौसम?
मंगलवार 24 फरवरी को यानी आज मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, दुर्ग, बालोद, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है.
कल कैसा रहेगा मौसम?
25 फरवरी को मौसम विभाग ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा और बालोद जिलों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है. 26 फरवरी से मौसम फिर से साफ हो जाएगा, सुबह हल्का कोहरा और दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है.
पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में मौसम सूखा रहा. बारिश नहीं हुई और राज्य में मैक्सिमम टेम्परेचर राजनांदगांव में 35 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम मिनिमम टेम्परेचर अंबिकापुर में 13 डिग्री सेल्सियस रहा. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और मध्य हिस्से पर बना लो-प्रेशर एरिया उसी इलाके में बना रहा. इससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 3.1 km ऊपर तक फैला हुआ है. उम्मीद है कि यह अगले 24 घंटों में उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ता रहेगा और धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा.