शक के चलते पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी, आत्महत्या का नाटक भी रचा
4 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे फिर उसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. गुस्से में आकर विवेक ने कपड़े सुखाने वाली नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला दबा दिया. इससे वीणा की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने लाश को फांसी के फंदे पर लटका दिया ताकि पुलिस को लगे कि महिला ने खुदकुशी कर ली है.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी पर शक करके उसकी हत्या कर दी. आरोपी ने हत्या के बाद लाश को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का मामला बनाने की कोशिश की. पुलिस जांच में सच्चाई सामने आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
पति ने गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट
यह घटना भखारा थाना क्षेत्र की है. देमार पाठन की 27 वर्षीय वीणा ध्रुव की शादी करीब दो साल पहले सुपेला भखारा निवासी 30 वर्षीय विवेक ध्रुव उर्फ गोलू से हुई थी. शादी के बाद से ही विवेक को अपनी पत्नी पर शक रहता था. उसे लगता था कि वीणा किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करती है. इसी शक के कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे.
आत्महत्या का नाटक भी रचा
4 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे फिर उसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. गुस्से में आकर विवेक ने कपड़े सुखाने वाली नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला दबा दिया. इससे वीणा की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने लाश को फांसी के फंदे पर लटका दिया ताकि पुलिस को लगे कि महिला ने खुदकुशी कर ली है.
Also Read
लाश मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ बताया गया कि मौत गला घोंटने से हुई है. यह हत्या का मामला है, आत्महत्या नहीं. रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया. पूछताछ में विवेक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के अनुसार शादी के बाद से घर में तनाव बना रहता था. विवेक बार-बार पत्नी पर शक जताता था. वीणा अक्सर इस बात से परेशान रहती थी. पुलिस का कहना है कि शक के आधार पर लिया गया यह फैसला बेहद गंभीर अपराध है. अभी जांच चल रही है. आरोपी विवेक को अदालत में पेश किया जाएगा. पूरा मामला भखारा थाना के अधीन है.