menu-icon
India Daily

बेटी को बनाया हवस का शिकार, फिर नवजात का सौदा! 1 लाख में बच्चे को बेचने का खुलासा

पुलिस ने नवजात बच्चों की कथित खरीद-फरोख्त से जुड़े एक मामले का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में दो नर्सें भी शामिल हैं.

Shilpa Shrivastava
बेटी को बनाया हवस का शिकार, फिर नवजात का सौदा! 1 लाख में बच्चे को बेचने का खुलासा
Courtesy: Pinterest

रायपुर: पुलिस ने नवजात बच्चों की कथित खरीद-फरोख्त से जुड़े एक मामले का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में दो नर्सें भी शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, मामले में एक पिता पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने और बाद में उसके नवजात बच्चे को बेचने का आरोप है. पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता ने बेटी की उम्र और वैवाहिक स्थिति छिपाकर फर्जी डॉक्यूमेंट्स तैयार करवाए. 

इन डॉक्यूमेंट्स में नाबालिग लड़की को बालिग और विवाहित बताया गया. इसके बाद उसका प्रसव कराया गया. प्रसव के बाद नवजात बेटे को कथित तौर पर करीब 1.10 लाख रुपये में दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में रोहित कुमार राय (35), साहेब मंडल (42), योगिता राय उर्फ गीता राय (32) और बरखा वर्मा उर्फ वर्षा मंडल (34) शामिल हैं.

नाबालिग ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत:

पीड़िता ने सोमवार को न्यू राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. उसने पुलिस को बताया कि 2023 में उसके पिता ने रिश्तेदार के घर पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था. इसके बाद भी उसका शोषण जारी रहा. गर्भवती होने पर उसने अपनी बुआ को इसकी जानकारी दी. आरोप है कि इसके बाद गर्भपात कराने की कोशिश की गई और उसे दवा दी गई.

दोबारा गर्भवती होने पर नर्स के भेजा घर:

पुलिस के मुताबिक, 2025 में पीड़िता दोबारा गर्भवती हुई. इसके बाद पिता उसे नर्स बरखा वर्मा के घर ले गया. वहां से उसे योगिता राय के घर भेजा गया, जहां वह करीब दो महीने रही. प्रसव के बाद नवजात बच्चे को कथित तौर पर दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया. पुलिस ने नवजात को बरामद कर लिया है. आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और नवजात की बिक्री से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.