कबीरधाम में पुलिस अधीक्षक का नया कदम, अब थाना बनेगा एसपी ऑफिस

कबीरधाम जिले में पुलिसिंग को आम लोगों के और करीब लाने के लिए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने एक नई पहल शुरू की है. इस योजना का नाम 'एक थाना-एक सप्ताह' रखा गया है. इसके तहत हर सप्ताह जिले का एक थाना एक दिन के लिए एसपी कार्यालय की तरह काम करेगा.

Pinterest
Antima Pal

छत्तीसगढ़: कबीरधाम जिले में पुलिसिंग को आम लोगों के और करीब लाने के लिए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने एक नई पहल शुरू की है. इस योजना का नाम 'एक थाना-एक सप्ताह' रखा गया है. इसके तहत हर सप्ताह जिले का एक थाना एक दिन के लिए एसपी कार्यालय की तरह काम करेगा.

कबीरधाम में पुलिस अधीक्षक का नया कदम

अब लोगों को अपनी शिकायत लेकर हर बार जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एसपी खुद पूरे दिन संबंधित थाने में बैठकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे. वे पुलिसिंग की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे.

अब थाना बनेगा एसपी ऑफिस

इस अभिनव पहल की शुरुआत थाना सहसपुर लोहारा से हुई. एसपी ने वहां जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और आम नागरिकों से सीधे बातचीत की. लोगों की शिकायतें और सुझाव सुनने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए.


एसपी थाना क्षेत्र में अपराध की स्थिति, लंबित प्रकरणों, वारंटियों की तामीली, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और संवेदनशील इलाकों की जानकारी लेंगे. अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों से फीडबैक भी लेंगे. इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस को जनता के और नजदीक लाना है. महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. अगले सप्ताह कुंडा थाना एसपी ऑफिस के रूप में काम करेगा.  

यह कदम पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. लोग अपनी समस्याएं घर के पास ही एसपी को बता सकेंगे. इससे शिकायतों का निपटारा जल्दी होने की उम्मीद है. कबीरधाम पुलिस की यह कोशिश जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था और जनसेवा की दिशा में सकारात्मक बदलाव ला सकती है.