पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव, RJD ने BJP ऑफिस के बाहर की नारेबाजी

तेजस्वी यादव को बुधवार को राजभवन मार्च के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया. राष्ट्रीय जनता दल ने यह विरोध प्रदर्शन राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्न पत्र लीक मामले और सीवान में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आयोजित किया था.

Pinterest
Antima Pal

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बुधवार को राजभवन मार्च के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया. राष्ट्रीय जनता दल ने यह विरोध प्रदर्शन राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्न पत्र लीक मामले और सीवान में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आयोजित किया था.

पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव

मार्च की शुरुआत पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से हुई. तेजस्वी यादव खुद इसकी अगुवाई कर रहे थे. उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे. प्रदर्शनकारियों का मकसद राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मिलना और अपनी मांगें रखना था.


तेजस्वी यादव ने हिरासत में लिए जाने से पहले कहा कि यह लोकतंत्र का दमन है. उन्होंने छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई. आरजेडी का कहना है कि नीट लीक मामले में दोषियों को सजा मिलनी चाहिए और सीवान घटना की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए.