बिहार के जहानाबाद में बड़ा हादसा, सिद्धेश्वर मंदिर में भगदड़ में 7 लोगों की मौत
जहानाबाद के मखदुमपुर में बड़ा हादसा हुआ. मखदुमपुर के सिद्धेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार बीते 12 बजे रात्रि में बाबा मंदिर के पास श्रधालुओं की भीड़ होने से अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. जिससे श्रधालुओं ने आपा खो बैठा और भगदड़ मच गई.
सावन के चौथे सोमवार को बिहार के जहानाबाद के मखदुमपर में बड़ा हादसा हुआ. मखदुमपुर के सिद्धेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मचने की खबर है. वाणावर में भगवान शिव के जलाभिषेक के वक्त भगदड़ मचने से सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई. भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं. कई श्रद्धालुओं की हालत नाजुक है.
घटना जहानाबाद के वाणावर बाबा सिद्धेश्वरनाथ के मंदिर का है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और आपदा राहत टीम ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं घायलों को इलाज के लिए अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार बीते 12 बजे रात्रि में बाबा मंदिर के पास श्रधालुओं की भीड़ होने से अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. जिससे श्रधालुओं ने आपा खो बैठा और भगदड़ मच गई. भगदड़ में काफी लोगों की मौत की खबर हैं. हालांकि प्रशासन द्वारा अभी तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. वहां मौजूद कुछ श्रधालुओं ने बताया कि भगदड़ में काफी लोग से ज्यादा की मौत हुई है, तथा घायलों की संख्या भी काफी है.
कैसे हुआ हादसा
स्थानीय लोगों के मुताबिक सावन के सोमवार के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. रात के 10 बजे ही काफी श्रद्धालुओं मंदिर के तरफ जा रहे थे. पहाड़ पर चढ़ाई का रास्ता खचाखच भरा हुआ था. मंदिर में जल चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगती है. रात के 12 बजे धक्कामुक्की होने लगी और भगदड़ मच गई. जो लोग वहां से निकल गए वो बच गए.
सोमवार को जलाभिषेक के लिए जुटी थी भारी भीड़
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक पर पहुंचे है. आपदा राहत टीम ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घायलों को इलाज के लिए मखदुमपुर अस्पताल में लाया गया है. भगदड़ की सूचना मिलने के तुरंत बाद डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे. पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है. पुलिस का कहना है कि सभी श्रद्धालु सावन के चौथे सोमवार को भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिर में इकट्ठा हुए थे. मंदिर परिसर में भारी भीड़ थी.
जहानाबाद के एसएचओ दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही खुद एसपी और डीएम ने मौका मुआयना किया है. उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है. प्राथमिक सूचना के मुताबिक सबसे पहले जलाभिषेक की आपाधापी में यह घटना हुई है. मामले की विधिवत जांच कराई जा रही है.