सास के प्यार में पागल हुआ दामाद, ससुर और पंचायत के सामने किया प्यार का इजहार, भर दी मांग
पत्नी की मौत के बाद दामाद अपने ससुराल में ही रहने लगा था. इसी दौरान दामाद को अपनी सास से इश्क हो गया.
बिहार से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शख्स अपनी सास के प्यार में पड़ गया और उसने पूरे गांव के सामने अपने प्यार का इजहार करते हुए अपनी सास की मांग में सिंदूर भर दिया.
सास से लड़े दामाद के नैन
मामला बांका के हीर मोती गांव का बताया जा रहा है. 45 साल के सिकंदर यादव की पत्नी की मौत हो गई. इसके बाद वह अपने दो बच्चों को लेकर अपनी ससुराल में ही रहने लगा जहां उसके नैन अपनी 55 वर्षीय सास गीता देवी से लड़ गए.
Also Read
ससुर ने पकड़ा रंगे हाथ
कुछ दिनों बाद गीता देवी के पति दिलेश्वर दर्वे को अपने दामाद और अपनी पत्नी पर शक हुआ तो उसने दोनों की जासूसी शुरू कर दी और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया.
दामाद ने ससुर के सामने किया प्यार का इजहार
दर्वे ने पंचायत को पूरी कहानी बताई. यही नहीं सिकंदर यादव ने पंचायत और गांव वालों से सामने स्वीकार किया कि वह अपनी सास से बेपनाह मोहब्बत करता है.
ससुर ने करा दी शादी
सिकंदर द्वारा प्यार का इजहार करने के साथ ही दिलेश्वर दर्वे और गांववाले दोनों की शादी कराने को राजी हो गए. इसके बाद सिकंदर ने भरे समाज में अपनी सास की मांग भर दी. गांव वालों ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया. यही नहीं इसके बाद दोनों की कोर्ट मैरिज भी कराई गई और फिर सिकंदर खुशी-खुशी अपनी सास को अपने साथ ले गया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.