Rahul Gandhi Bike Rally Video: बाइक रैली के दौरान युवक ने राहुल गांधी के गाल पर किया किस, सुरक्षाकर्मी ने जड़ा थप्पड़, देखें वायरल वीडियो
बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. रविवार को उनकी वोटर अधिकार यात्रा के दौरान आयोजित बाइक रैली में अचानक भीड़ से एक युवक निकलकर आया और राहुल गांधी के गाल पर किस कर लिया. सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़कर राहुल गांधी से अलग किया और उसे थप्पड़ जड़ दिया.
Rahul Gandhi Bike Rally Video: बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. रविवार को उनकी वोटर अधिकार यात्रा के दौरान आयोजित बाइक रैली में अचानक भीड़ से एक युवक निकलकर आया और राहुल गांधी के गाल पर किस कर लिया. यह घटना चंद सेकंड में घटी जिससे एसपीजी सुरक्षा कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए. सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़कर राहुल गांधी से अलग किया और उसे थप्पड़ जड़ दिया.
राहुल गांधी इस घटना से कुछ क्षण के लिए हैरान जरूर हुए लेकिन उन्होंने बिना किसी प्रतिक्रिया के अपनी बाइक यात्रा जारी रखी. बताया गया कि यह पहली बार है जब राहुल गांधी की सुरक्षा में इस तरह की सेंध लगी है. उस समय हजारों की भीड़ बाइक रैली में उनके आगे और पीछे चल रही थी.
देखें वायरल वीडियो
चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
इस बीच चुनाव आयोग पर राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाए. अररिया में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा का पार्टनर बन चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में वोट चोरी का खेल चल रहा है और वे किसी भी हालत में इसे सफल नहीं होने देंगे. राहुल ने कहा कि बिहार में जनता उनकी यात्रा से जुड़ रही है और यह इस बात का सबूत है कि लोग वोट चोरी की वास्तविकता को मान रहे हैं.
चुनाव आयोग ने मांगा एफिडेविट
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का काम सही वोटर लिस्ट उपलब्ध कराना है लेकिन वह अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रहा है. उन्होंने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी इसी तरह की अनियमितताएं सामने आई थीं. राहुल ने उदाहरण देते हुए बताया कि कर्नाटक में जब उन्होंने वोटर लिस्ट का डेटा दिया तो चुनाव आयोग ने उनसे एफिडेविट मांगा, जबकि भाजपा के अनुराग ठाकुर ने भी यही मुद्दा उठाया लेकिन उनसे एफिडेविट की मांग नहीं की गई.
एक बड़ी रैली के साथ इसका समापन
उन्होंने कहा कि मीडिया भी जानता है कि चुनाव आयोग किसके साथ खड़ा है. राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि बिहार में वे वोट चोरी नहीं होने देंगे और चुनाव आयोग अपनी छवि खुद खराब कर रहा है. 17 अगस्त को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा बिहार के सासाराम से शुरू हुई थी. इस यात्रा में तेजस्वी यादव सहित इंडिया ब्लॉक के सभी प्रमुख दलों के नेता शामिल हैं. यह यात्रा 16 दिनों तक लगभग 20 जिलों से गुजरते हुए 1,300 किलोमीटर का सफर तय करेगी और एक सितंबर को पटना में एक बड़ी रैली के साथ इसका समापन होगा.
और पढ़ें
- 'हमारे बड़े भाई हैं जल्दी से जल्दी शादी कर लें', तेजस्वी ने चिराग पर साधा निशाना तो राहुल ने दिया मजेदार रिएक्शन
- Bihar Election 2025: 'इंडिया ब्लॉक में कोई टेंशन नहीं, रिजल्ट बहुत अच्छा आएगा', राहुल ने तेजस्वी के साथ प्रेंस कांफ्रेंस में की भविष्यवाणी
- Video: बिहार में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव ने की बुलेट की सवारी, तेज प्रताप ने कसा तंज