छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग लगने से 7 कर्मचारी घायल
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में करीब 7 कर्मचारी घायल हो गए हैं.
भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित एक स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां की PBS-2 यूनिट में मौजूद टरबाइन जोरदार ब्लास्ट हुआ. धमाका होते ही भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग फैलने लगी. यह धमाका इतना तेज था कि परिसर में भागदौड़ मच गई और लोगों में दहशत देखी जाने लगी. इस हादसे में 5 से ज्यादा कर्मचारी घायल हो गए.
खबरों के अनुसार, जो लोग वहां मौजूद थे उन्होंने बताया कि टरबाइन में अचानक से तेज धमाका हुआ. ऐसा होते ही चंद मिनटों में आगे पूरी यूनिट में फैल गई. इस दौरान आग की लपटों और धुएं का गुबार फैल गया. लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे.
पांच लोग बुरी तरह घायल:
इस हादसे में पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए. इसमें प्लांट के दो परमानेंट कर्मचारी और तीन ठेका मजदूर शामिल हैं. ये सभी बुरी तरह से झुलस गए थे. जितने भी घायल थे उन्हें तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इनमें से कुछ की हालत काफी गंभीर बताए जा रहे हैं.
मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड:
जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो तुरंत ही 6 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर आग लगी कैसे.