नीतीश कुमार के बेटे निशांत की आज JDU में होगी ग्रैंड एंट्री, शंखनाद से पहले महावीर मंदिर में करेंगे पूजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जदयू में औपचारिक रूप से शामिल होने जा रहे हैं. वे अपनी राजनीतिक यात्रा चंपारण से शुरू करेंगे. पार्टी में शामिल होने से पहले वे महावीर मंदिर में पूजा करेंगे.

@RamanP_85 x account
Km Jaya

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के फैसले के बाद बिहार में जल्द ही कई मोर्चों पर बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. मुख्यमंत्री की नियुक्ति अभी फाइनल नहीं हुई है. इस बीच निशांत कुमार जेडीयू में एक्टिव हो गए हैं. वह रविवार को यानी आज पार्टी ऑफिस में आयोजित एक समारोह में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होंगे.

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सम्राट चौधरी को बागडोगरा बुलाया है. पटना में आज दोपहर 1 बजे संजय झा समेत कई सीनियर लीडर की मौजूदगी में निशांत कुमार जदयू ज्वाइन करेंगे. इसके साथ ही निशांत की एक्टिव पॉलिटिक्स में एंट्री हो जाएगी. इससे पहले वह महावीर मंदिर जाएंगे और प्रार्थना करेंगे.

कहां से करेंगे अपना राजनीतिक सफर शुरू?

निशांत चंपारण से अपना राजनीतिक सफर शुरू करेंगे. नीतीश कुमार ने भी यहीं से अपने सभी सफर शुरू किए थे. आने वाले दिनों में निशांत जेडीयू के संगठन के मोर्चे पर बड़ी भूमिका निभाएंगे. वह सरकार में उपमुख्यमंत्री होंगे. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. फिलहाल सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं. 

निशांत ने पार्टी लीडर से कहा कि वह अपने पिता नीतीश कुमार के काम को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने बिहार के लिए जो कुछ भी किया है, उसे आगे बढ़ाएंगे. वह पार्टी ऑर्गनाइजेशन को मजबूत करेंगे और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरा करेंगे. उन्होंने MLA और लीडर से बहुत ही कैजुअल माहौल में बातचीत की.

शनिवार को मीटिंग में क्या हुआ?

शनिवार को निशांत कुमार ने सबसे पहले पार्टी के करीब एक दर्जन युवा MLA के साथ जेडीयू के नेशनल एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट संजय झा के घर पर मीटिंग की. मीटिंग में कई सीनियर लीडर भी शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने जिला प्रेसिडेंट के साथ लंबी बातचीत की.

कब मिली प्रपोजल को मंजूरी?

शुक्रवार को नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पार्टी MP, MLA और MLC की मीटिंग में निशांत के जेडीयू में शामिल होने के प्रपोजल को मंजूरी दी गई. मीटिंग में संजय झा ने जेडीयू में शामिल होने का प्रपोजल रखा, जिसे हाथ उठाकर एकमत से सपोर्ट किया गया.