menu-icon
India Daily

राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार ने भरा पर्चा, अमित शाह भी रहें मौजूद; अब बिहार को मिलेगा नया CM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव में लड़ने का फैसला अब फाइनल कर लिया है. उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पर्चा भरा है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार ने भरा पर्चा, अमित शाह भी रहें मौजूद; अब बिहार को मिलेगा नया CM
Courtesy: ANI

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव में लड़ने का फैसला अब फाइनल कर लिया है. उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पर्चा भरा है. इसी के साथ बिहार को अब 21 साल बाद नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है.

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बिहार के लोगों का धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा कि बिहार के लोगों के भरोसे ने बिहार को विकसित किया. उन्होंने लिखा कि आप सभी के सपोर्ट से हमने राज्य की सेवा की, जिससे बिहार विकसित हुआ. इसके लिए मैंने पहले भी बिहार के लोगों का आभार जताया है.

बिहार के पांच सीट होंगे खाली 

राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होने हैं. राज्य की पांच सीटें खाली हो रही है. हरिवंश नारायण सिंह, राम नाथ ठाकुर, प्रेम चंद गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. नीतीश कुमार के पद छोड़ने के बाद बिहार को लगभग 21 सालों बाद नया मुख्यमंत्री मिलेगा. माना जा रहा है कि भाजपा के किसी बड़े नेता को पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है. वहीं डिप्टी सीएम के पद पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मिल सकता है. हालांकि अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. लेकिन लोगों का मानना है कि नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह और सम्राट चौधरी में से किसी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. 

चारो हाउस में जाने वाले बिहार के चौथे नेता

नीतीश कुमार बिहार के तीन बड़े नेताओं के बाद चौथे नेता बनने वाले हैं, जो चारों लेजिस्लेटिव हाउस स्टेट असेंबली, लेजिस्लेटिव काउंसिल, लोकसभा और राज्यसभा में सेवा दे चुके हैं. उनसे पहले इस क्लब में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, दिवंगत भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी और पूर्व MP नागमणि कुशवाहा शामिल है. वहीं नीतीश कुमार केवल राज्यसभा में काम नहीं किए हैं, लेकिन अगर इस बार उन्हें राज्यसभा में एंट्री मिल जाती है तो वे बिहार के चौथे नेता बन जाएंगे, जिन्होंने चारों हाउस में सेवा दिया हो. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्य रुप से महिलाओं को सश्कत करने वाले नेताओं में से जाना जाता है, लेकिन बिगड़ते तबीयत के कारण अब उन्होंने सीएम पद को छोड़ने का फैसला लिया है.