IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

'यादवों, मुसलमानों का काम नहीं करूंगा, उन लोगों ने वोट नहीं दिया...', ये क्या बोल गए JDU के सांसद

बिहार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां जेडीयू के नवनिर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, यादव और मुसलमानों को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए दिखे. उनके इस विवादित बयान ने तूल पकड़ लिया है. वहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि देवेश चंद्र ठाकुर कम वोट मिलने से नाराज हैं. अब उनका यह बयान जेडीयू की चिंताएं बढ़ा रहा है.

India Daily Live

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार के सीतामढ़ी से जेडीयू के देवेश ठाकुर ने जीत हासिल की है. नवनिर्वाचित सांसद देवेश ठाकुर ने अपने क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह मुसलमान और यादव के लिए काम नहीं करेंगे. इलाके में खबर फैली हुई है कि लोकसभा चुनाव में इन दोनों समुदाय के लोगों ने उन्हें (देवेश ठाकुर) वोट नहीं दिया है. जिसकी वजह से देवेश चंद्र ठाकुर आहत हुए हैं. अब उनका यह वीडियो यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देवेश चंद्र ठाकुर ने खुल मंच से कहा, 'मैं 22 साल से राजनीति में सक्रिय हूं. इस दौरान मैंने सबसे ज्यादा काम यादव और मुस्लिम समाज का किया है लेकिन चुनाव में इन लोगों ने बिना किसी कारण के वोट नहीं किया'.

कम वोट मिलने पर नाराज हो गए देवेश चंद्र ठाकुर

आगे जेडीयू सांसद ने कहा, 'अगर आगे इस समाज के लोग काम करवाने आते हैं तो उन्हें चाय- नाश्ता करा देंगे लेकिन उनका काम नहीं करेंगे. जिनको आना है आये चाय नाश्ता करे और जाए, मदद की उम्मीद ना करें. एनडीए के वोटों में से कितना चीरहरण हुआ, इसका कोई भी कारण नहीं है. सुरी और कलवार समाज का आधा से अधिक वोट कट गया. क्या कारण है ये बताइए? कुशवाहा समाज का वोट अचानक कट गया. ये सब लोग तो NDA को वोट देते थे. आखिर इन सबका वोट कैसे कट गया. कुशवाहा समाज के लोग केवल इसलिए खुश हो गए कि लालू प्रसाद ने इस समाज के सात लोगों को टिकट दिया था.'

'कुशवाहा समाज इतना स्वार्थी हो गया है..'

जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा, 'कुशवाहा समाज इतना स्वार्थी हो गया है. इस समाज के बीजेपी डिप्टी सीएम सरकार में हैं. उपेंद्र कुशवाहा अगर जीत गए होते तो आज केंद्रीय मंत्री बन गए होते. कुशवाहा समाज से कोई पांच या सात लोग भी सांसद बन जाते तो सीतामढ़ी में उसका क्या फर्क पड़ जाता . क्या सीतामढ़ी के कुशवाहा समाज के लोग उनसे काम करवाने जाते? अगर मैं बोल दूं कि कुशवाहा समाज के लोग अपना काम कराने के लिए लालू यादव के सात कुशवाहा उम्मीदवारों के पास जाएं तो कैसा लगेगा'. 

देवेशचंद्र ठाकुर ने कहा मेरे पास एक मुस्लिम समाज के कुछ लोग मेरे पास काम कराने के लिए आए थे, लेकिन हमने स्पष्ट कह दिया कि आप पहली बार आये हैं. इसलिए मैं कुछ ज्यादा नहीं कहूंगा. वरना मैं छोड़ता नहीं हूं. आपने तो वोट लालटेन को दिया होगा, तो उस शख्स ने कबूल भी कल लिया.

'चाय और नाश्ता कीजिए और चलते बनिए'

उसके जवाब में देवेश ठाकुर ने कहा, 'आए हैं तो चाय और नाश्ता कीजिए और चलते बनिए, आपका काम नहीं करेंगे. जब तीर में आपको पीएम मोदी की तस्वीर दिखीं तो मैं क्यों नहीं आपके चेहरे में लालटेन या लालू का चेहरा देखूं.आपका काम क्यों करूं? यादव और मुसलमानों का मेरे दरवाजे पर स्वागत है लेकिन आएं बैठे चाय पानी करें लेकिन काम की बातें नहीं करें, उनका काम मेरे से नहीं होगा.' बता दें कि सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है.