menu-icon
India Daily

नीतीश कुमार की नई पारी! आज राज्यसभा सदस्य के तौर पर लेंगे शपथ, 14 अप्रैल को हो सकती है नए CM की घोषणा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से हटने और राज्यसभा जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह 10 अप्रैल को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे.

Shilpa Shrivastava
नीतीश कुमार की नई पारी! आज राज्यसभा सदस्य के तौर पर लेंगे शपथ, 14 अप्रैल को हो सकती है नए CM की घोषणा
Courtesy: Pinterest

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से हटने और राज्यसभा जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आज यानी 10 अप्रैल को नीतीश कुमरा दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे. खबरों के अनुसार, आज नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे और शपथ लेने के बाद पटना लौट आएंगे. ब ता दें कि 13 अप्रैल को बिहार कैबिनेट की एक विशेष बैठक बुलाई गई है. 

उम्मीद जताई जा रही है कि 14 अप्रैल को नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. वहीं, 15 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में बिहार के नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे. सूत्रों के अनुसार, नीतीश के बेटे निशांत कुमार को भी कैबिनेट में अहम पद दिया जा सकता है. इन्हें उपमुख्यमंत्री पद दिए जाने की संभावना जताई जा रही है.

अगली सरकार का नेतृत्व कर सकती है बीजेपी: 

बता दें कि बिहार विधानसभा में BJP सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए उम्मीद है कि अगले मुख्यमंत्री बीजेपी से हो सकते हैं. बीजेपी के कुछ नामों पर विचार किया जा रहा है, जिनमें सम्राट चौधरी (वर्तमान उपमुख्यमंत्री और तारापुर से विधायक), नित्यानंद राय (गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर से लोकसभा सांसद), विजय कुमार सिन्हा (वर्तमान उपमुख्यमंत्री), संजीव चौरसिया (दीघा से विधायक) और नीतीश मिश्रा (झंझारपुर से विधायक) शामिल हैं. इनके अलावा कुछ अन्य नाम भी शामिल हैं, जिनमें दिलीप जायसवाल, राम कृपाल यादव और जनक राम शामिल हैं.

यह सत्ता परिवर्तन 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों के बाद हो रहा है. इस कदम को NDA की एक सोची-समझी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जिसका मकसद गठबंधन को मजबूत रखते हुए एक नया नेतृत्व देना है. ऐसा माना जा रहा है कि इस बदलाव से BJP को बिहार में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी. साथ ही, नीतीश कुमार राज्यसभा के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे.