सोने की चेन ना मिलने पर शादी के 4 दिन बाद महिला को उतारा मौत के घाट, परिवार को बताए जलाया शव

बिहार से दहेज से जुड़ा अपराध का एक मामला सामने आया है. जिसमें एक महिला को शादी के 4 दिन बाद ही एक सोने की चेने के लिए मौत के घाट उतार दिया गया

AI
Shanu Sharma

बिहार से अपराध की एक बड़ी खबर सामने आई है. मिल रही जानकारी के मुताबिक 23 साल की संजू की शादी विनोद पाल से 7 मई को हुई थी. परिवार वालों ने पूरे इज्जत-सम्मान के साथ अपनी बेटी को विदा किया था, लेकिन इसके चार दिन बाद ही लड़की की हत्या कर दी गई.

मिल रही जानकारी के मुताबिक ससुराल वालों ने लड़की की हत्या सोने की चेन की अधूरी मांग के कारण कर दी. 30 अप्रैल को तिलके के बाद 7 मई को लड़की विदाई की गई थी. परिवार वाले ने शादी में पूरे गिफ्ट्स दिए थे. फर्नीचर से लेकर सोना-चांदी के गहने तक दिए गए थे. इसके अलावा कुछ नकद भी दिया गया था. लेकिन फिर ससुराल वालों की इच्छा पूरी नहीं हुई. 

क्या है परिवार वालों का आरोप?

परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने अनपी बेटी के साथ उसके परिवार वालों को 4 लाख रुपये कैश, दूल्हे को मोटरसाइकिल, इसके अलााव फ्रिज और बर्तन से लेकर तमाम चीजें दी. उनकी सारी मांगे पूरी की गई, लेकिन केवल एक भूल हो गई कि सोने की चेन नहीं दे पाए. इस बात से दूल्हा गुस्से में था. उसने संजू के परिवार वालों के सामने फिर से चेन की डिमांड रखी. जिसकी सजा की लड़की की मौत लिखी गई.

पीड़िता के भाई का कहना है कि उसने सबकुछ किया लेकिन आरोपी ने उसकी बहन को केवल एक चेन के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से परेशाना कर दिया. इतना ही नहीं चार दिन पहले ससुराल गई लड़की को फोन पर बात करने की इजाजत तक नहीं दी गई. अगर लड़क अपने मायके फोन करती थी तो उसे पीटा जाता था. इस बात की शिकायत खुद लड़की ने अपने भाई से की थी. लेकिन शुरूआत में परिवार वालों को लगा कि शायद सब ठीक हो जाए, लेकिन आरोपी ने बहन की जान छीन ली. 

पुलिस ने शुरु की मामले की जांच

शिवम का कहना है कि उसकी बहन वापस घर आने वाली थी.  घर में सब तैयारियां चल रह थी. तभी उसके पति ने फोन कर घरवालों को बताया कि अब बहन जिंदा वापस नहीं जा पाएगी. ऐसा सुनकर पूरे घर में चीख पुकार मच गया. इतना ही नहीं आरोपी ने हद तो तब कर दी जब सबूत मिटाने के लिए लड़की के अंतिम संस्कार भी कर दिए. जब तक शिवम अपनी बहन तक पहुंच पाता लड़की का पूरा शरीर जल चुका था. यह मामला एक बार फिर से दहेज जैसे अपराध को उजागर करता है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मामले के आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है.