बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. यानी वे अब बांकीपुर सीट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे. नामांकन वापस लेने को लेकर अभिषेक कुमार बंटी ने कहा कि मैं पारिवारिक कारणों से विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पार रहा हूं. एक कार्यकर्ता के तौर पर में निष्ठापूर्वक पार्टी की सेवा करता रहूंगा.
मीडिया के सामने उन्होंने आगे कहा कि मैंने अभी-अभी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को एक पत्र सौंपा है जिसे मैं आपके सामने पढ़कर सुना रहा हूं. भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए एनडीए की ओर से उम्मीदवार बनाया था, इसके लिए मैं केंद्रीय और राज्य नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं. मैं विनम्रतापूर्वक आपको बताना चाहता हूं कि पारिवारिक कारणों से मैं विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पा रहा हूं. मैं एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर निष्ठापूर्वक सेवा करता रहूंगा.
#WATCH | Patna, Bihar: BJP candidate for Bankipur Assembly byelection Abhishek Kumar Sinha says, "...due to family reasons, I am unable to contest the Assembly by-election. I will continue to serve faithfully as a party worker."
— ANI (@ANI) July 10, 2026
"I have just handed a letter to State President,… pic.twitter.com/I2lWDq36cz
बता दें कि अभिषेक ने कल ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. यह सीट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी.
अभिषेक कुमार बंटी के नामांकन वापस लेते ही बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए पार्टी का नया उम्मीदवार घोषित कर दिया. अब नीरज कुमार सिन्हा बांकीपुर सीट पर चुनाव लड़ेंगे.
Bye-elections | BJP fields Ashutosh Tiwari from Madhya Pradesh's Datia and Neeraj Kumar Sinha from Bihar's Bankipur Assembly seat pic.twitter.com/o4d6IU8hpp
— ANI (@ANI) July 10, 2026
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी को कड़ी चुनौती मिलने के आसार है. जन सुराज पार्टी ने प्रशांत किशोर को इस सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया है.भले ही प्रशांत किशोर का यह पहला चुनाव हो लेकिन शह और मात के इस खेल में प्रशांत किशोर एक मंझे हुए खिलाड़ी रहे हैं. ऐसे में उन्हें हराना किसी भी पार्टी के उम्मीवार के लिए आसान नहीं होगा. बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा और मतगणना 3 अगस्त को होगी. वहीं नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है.