झाड़ियों में घास चर रही थी गर्भवती बकरी, हैवानों ने कर दिया गैंगरेप, हर तरफ फैला खून

बिहार में बकरी से रेप का एक ऐसा केस सामने आया है, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. लोग सवाल उठा रहे हैं कि इतनी विकृत मानसिकता के लोगों को समाज में रहने का अधिकार कैसे है. 3 लोगों ने गर्भवती बकरी तक को नहीं छोड़ा, रेप कर डाला. रेप करता देखकर स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया और कुर्सी से बांध दिया.

Social Media
India Daily Live

बिहार के वैशाली जिले में एक गर्भवती बकरी का गैंगरेप हुआ है. तीन हैवानों ने मिलकर, जानवर तक को नहीं बख्शा है. बकरी एक झाड़ी के पीछे घास चर रही थी, तभी ये हैवान आए और उससे रेप करने लगे. बकरी चीखती-चिल्लाती रही लेकिन इनका दिल नहीं पसीजा. इन हैवानों ने बकरी के साथ गैंगरेप कर दिया. बारी-बारी से हुई इस दरिंदगी की वजह से बकरी की जान पर बन आई. जैसे ही बकरी को दांव मिला, उसने तेज आवाज में चीखा तो कुछ लोग उधर दौड़ते आए. 

कई लोग वहां देखते ही देखते पहुंच गए. कदम चौक के पास हुई इस वारदात के बारे में जो भी सुन रहा है, सन्न हो जा रहा है. बकरी के साथ हैवानों ने ऐसी दरिंदगी की है कि उसके शरीर से खून ही खून निकलने लगा. स्थानीय लोग बकरी की आवाज सुनकर आए और एक आरोपी को धर दबोचा, वहीं दो आरोपी फरार चल रहे हैं.

रेप करते पकड़ाया, कुर्सी से लोगों ने बांध दिया 

लोगों ने बकरी की रेप करने वाले शख्स को कुर्सी से बांध दिया. पकड़े गए आरोपी ने कहा है कि रेप करते वक्त उसके साथी, नशे में थे और उन्होंने ताड़ी पी थी. ताड़ी पीकर नशे में उन्होंने इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया है. पकड़े गए शख्स ने अपने सभी साथियों का नाम भी बता दिया है. 

पुलिस ने कहा- बकरी मालिक कहेगा तो होगा एक्शन

नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया, जब पुलिस पहुंची तो आरोपी चीखने लगा. पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली गई. आरोपी ने कहा है कि बकरी के मालिक ने की शिकायत के बाद ही पुलिस कानूनी एक्शन लेगी.

बकरी से रेप पर क्या लगती है धारा?

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सौरभ शर्मा से जब ये सवाल इंडिया डेली ने किया तो उन्होंने कहा कि जानवरों के साथ रेप को Bestiality कहते हैं. पशुगमन भी कहते हैं. भारतीय दंड संहिता की धारा 377 ऐसे मामलों में लगाई जाती थी. इस केस में 10 साल तक की सजा हो सकती है और जुर्माना भी लग सकता है.