जंतर-मंतर और रांची के बाद अब पटना में उबाल! BPSC-TRE-4 को लेकर सड़कों पर उतरेंगे छात्र
बिहार में BPSC, शिक्षक भर्ती, पेपर लीक और परीक्षा में देरी को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ रहा है. छात्रों ने 18 अगस्त से आमरण अनशन की चेतावनी दी है.
बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी भर्तियों को लेकर छात्रों का गुस्सा एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है. BPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी, परीक्षाओं में देरी और शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन जारी नहीं होने जैसे मुद्दों पर अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं. पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का धरना भी जारी है.
70वीं BPSC को लेकर उठ रहे सवाल
अभ्यर्थी 70वीं BPSC परीक्षा से जुड़े मामलों की जांच और जरूरत पड़ने पर दोबारा परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता जरूरी है. TRE-4 को लेकर भी अभ्यर्थियों में नाराजगी है. इससे पहले मई में विज्ञापन में देरी के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था, जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव भी हुआ था.
Also Read
18-19 अगस्त पर टिकी नजर
छात्र आंदोलन के लिहाज से अगले कुछ दिन महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. TRE-4 अभ्यर्थियों ने 18 अगस्त से अनशन की तैयारी की है, जबकि 19 अगस्त को प्रस्तावित राजभवन मार्च से आंदोलन का दायरा बढ़ सकता है. जंतर-मंतर और रांची में छात्र आंदोलनों के बाद पटना में बढ़ती सक्रियता ने सरकार के सामने परीक्षा, भर्ती और युवाओं के रोजगार से जुड़े सवालों को और गंभीर बना दिया है.