Bihar Elections 2025: बिहार में वोटरों के लिए बड़ी खबर है जल्द ही राज्य के सभी योग्य मतदाताओं को नया , अत्याधुनिक तकनीक वाला वोटर ID कार्ड मिलने वाला है. यह बदलाव स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन SIR यानी विशेष संवीक्षा प्रक्रिया के पूरा होने के बाद लागू किया जाएगा . हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक इसके लिए कोई तय तारीख घोषित नहीं की है .
चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक , मतदाताओं से नए वोटर लिस्ट फॉर्म भरते समय उनकी हाल की तस्वीरें मांगी गई थीं . अब यही तस्वीरें नए स्मार्ट वोटर ID कार्ड में शामिल की जाएंगी , जिससे यह कार्ड पहले से ज्यादा सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत होगा .
बिहार में 1 अगस्त को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के अनुसार , राज्य में कुल24 करोड़ वोटर्स हैं . इस सूची की फाइनल कॉपी 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी . उसके बाद नए कार्ड बांटने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है .
चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि 99 % वोटर्स ने अपने दस्तावेज जमा कर दिए हैं . अब तक 2 लाख लोग नाम हटवाने के लिए आवेदन कर चुके हैं , जबकि 33326 नए नाम जोड़ने के लिए भी याचिकाएं आई हैं .
राजनीतिक दलों ने भी वोटर लिस्ट की संवीक्षा में भाग लिया . RJD ने 10 नाम जोड़ने की मांग की , जबकि CPI ML ने 15 नाम जोड़ने और 103 नाम हटाने की अर्जी दी . अन्य दस पार्टियों ने कोई आपत्ति नहीं जताई , जिससे लगता है कि वे ड्राफ्ट सूची से संतुष्ट हैं .
राज्य में अब प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम वोटरों की संख्या 1500 से घटाकर 1200 कर दी गई है . इससे बूथों की कुल संख्या 77000 से बढ़ाकर 90000 कर दी गई है . यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि मतदान के दिन अधिक भीड़ न हो . चुनाव आयोग इसे पूरे देश में लागू करने की तैयारी में है .
बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है . ऐसे में चुनाव आयोग अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से लेकर नवंबर के मध्य तक विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है . नई वोटर लिस्ट और स्मार्ट वोटर ID कार्ड उसी दिशा में एक बड़ा कदम हैं .