Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

एक वोट कम होता तो… बिहार की ऐसी सीटें जहां जीत का अंतर रहा मामूली, यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है. हालांकि, इस चुनाव में कुछ सीटें ऐसी रहीं, जहां कड़ी टक्कर देखने को मिली और जीत का अंतर बहुत ही कम रहा.

X
Praveen Kumar Mishra

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पूरी तस्वीर साफ हो चुकी है. एनडीए गठबंधन ने 200 से अधिक सीटें जीतकर बड़ी सफलता हासिल की है, जबकि महागठबंधन 50 सीटों के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया. 

कुछ उम्मीदवारों ने लाखों वोटों के अंतर से जीत दर्ज की, तो कुछ सीटों पर मुकाबला इतना कड़ा रहा कि जीत का फैसला सिर्फ कुछ वोटों से हुआ. इन सीटों पर वोटों की गिनती देर रात तक चली और हर वोट की कीमत समझ में आई. 

सबसे कम अंतर वाली टॉप सीटें

बिहार चुनाव में सबसे कम वोटों के अंतर से जीत हासिल करने का रिकॉर्ड जेडीयू के उम्मीदवार रामचरण साह के नाम रहा. वे संदेश विधानसभा सीट पर महज 27 वोटों से विजयी हुए. 

रामचरण साह को कुल 80,598 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरजेडी के दीपू सिंह को 80,571 वोट ही मिल सके. यहां जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार राजीव रंजन राज ने 6,040 वोट लेकर वोटों को बांटने का काम किया, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया.

अगिआंव सीट पर भी रहा कम अंतर

दूसरे नंबर पर अगिआंव सीट है, जहां बीजेपी के महेश पासवान ने सिर्फ 95 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. उन्हें 69,412 वोट प्राप्त हुए और उन्होंने सीपीआई (एमएल) के शिव प्रकाश रंजन को हराया.

बलरामपुर सीट पर एलजेपी (रामविलास) की संगीता देवी ने 389 वोटों के मामूली अंतर से सफलता पाई. संगीता देवी को 80,459 वोट मिले और उन्होंने एआईएमआईएम के मोहम्मद आदिल हुसैन को मात दी.

अन्य कड़ी टक्कर वाली सीटें

  • बख्तियारपुर: एलजेपी (रामविलास) के अरुण कुमार ने 981 वोटों से जीत हासिल की. उन्हें 88,520 वोट मिले, जबकि आरजेडी के अनिरुद्ध कुमार को 87,539 वोट.
  • बोधगया: आरजेडी के कुमार सर्वजीत ने 881 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की. सर्वजीत को 1,00,236 वोट मिले और उन्होंने एलजेपी (रामविलास) के श्यामदेव पासवान को 99,355 वोटों पर हराया.
  • चनपटिया: कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने 602 वोटों से बीजेपी के उमाकांत सिंह को हराया. अभिषेक को 87,538 वोट और उमाकांत को 86,936 वोट मिले.
  • ढाका: आरजेडी के फैसल रहमान ने बेहद कम 178 वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की. उन्हें 1,12,727 वोट मिले, जबकि बीजेपी के पवन कुमार जैसवाल को 1,12,549 वोट.
  • फारबिसगंज: कांग्रेस के मनोज विश्वास ने 221 वोटों से बीजेपी के विद्या सागर केशरी को मात दी. मनोज को 1,20,114 वोट और केशरी को 1,19,893 वोट मिले.