T20 World Cup 2026

'ये है नीतीश कुमार का असली चेहरा.....' नीतीश के 'बुर्का कांड' पर उमर अब्दुल्ला का तीखा प्रहार

बिहार के मुख्यंत्री नीतीश कुमार का मुस्लिम महिला का बुर्का निचने करने वाला मामला शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बिहार के मुख्यमंत्री पर उस वीडियो पर जमकर हल्ला बोला है. अब्दुल्ला ने कहा कि धीरे-धीरे नीतीश कुमार की असलीयत सामने आ रही है.

@Dear_Men_Life X account
Meenu Singh

बिहार: बिहार के मुख्यंत्री नीतीश कुमार का मुस्लिम महिला का बुर्का निचने करने वाला मामला शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है.  हर कोई इस मामले पर रह-रहकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

 अब जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बिहार के मुख्यमंत्री पर उस वीडियो पर जमकर हल्ला बोला है. अब्दुल्ला ने कहा कि धीरे-धीरे नीतीश कुमार की असलीयत सामने आ रही है. नीतीश ने आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के चेहरे से नकाब खींचते हुए देखा गया. जिसके बाद ये पूरा विवाद शुरु हुआ. 

उमर अब्बुल्ला ने नीतीश कुमार पर किया तीखा प्रहार 

दरअसल पिछले कुछ दिनों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियों बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर उन्होंने लगातार ट्रोल किया जा रहा है. अब इस सूची में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री का उमर अब्बुल्ला का भी नाम शामिल हो गया है. अब्बुल्ला ने कहा कि नीतीश जी का सार्वजनिक रूप से ऐसे किसी महिला को अपमानित नहीं करना चाहिए था. किसी भी मुस्लिम महिला के बुरके को हाथ लगाने या उसे हटाने का अधिकार कोई नहीं देता है. 

आगे उन्होंने कहा कि इस घटना से नीतीश का असली चेहरा सामने आता है. नीतीश को पहले एक धर्मनिरपेक्ष और बुद्धिमान नेता के रूप में देखा जाता था। अब्दुल्ला ने कहा, "धीरे-धीरे नीतीश कुमार की असलियत सामने आ रही है.

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, कुछ दिनों पहले बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सार्वजनिक कार्यक्रम में थे जिसमें वह लोगों को सर्टिफिकेट दे रहे थे. इस दौरान एक मुस्लिम महिला डॉक्टर बुरखा पहने अपना सर्टिफिकेट लेने पहुंची. जहां पर नीतीश ने उसके चेहरे से बिना उनकी अनुमति के बुरखा हटा दिया. जिसके बाद से पूरे देश में आक्रेश देखने को मिला.