स्मृति मंधाना ने किया विपक्षियों को अलर्ट, T20 World Cup के लिए तैयार महिला टीम, अब दूसरी ICC ट्रॉफी आएगी घर!
IPL के बाद महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज होगा जिसके लिए टीम इंडिया ने अपनी कमर कस ली है. लेकिन उससे पहले टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना टूर्नामेंट से जुड़ी कोई भी रणनीति साक्षा करने से मना कर दिया है.
नई दिल्ली: फिलहाल भारत में आईपीएल की धूम देखने को मिल रही है 31 मई को लीग का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन इस लीग के बाद भारतीय टीम वैश्विक मंच पर उतरेंगी. जिसके लिए टीम इंडिया ने अपनी कमर कस ली है. दरअसल आईपीएल के बाद महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज होगा जिसके लिए टीम इंडिया अभी से ही तैयारियों में जुटी गई है.
हालांकि टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने रणनीति को लेकर ज्यादा खुलासा करने से परहेज किया, लेकिन उनके शब्दों से साफ झलक रहा था कि टीम इस बड़े टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार है. भारत की नजर इस बार पहली बार महिला टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने पर टिकी हुई है.
तैयारियों पर ज्यादा खुलासा नहीं
स्मृति मंधाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम की रणनीति के बारे में ज्यादा जानकारी देने से बचते हुए कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान विश्व कप पर है. खिलाड़ी अच्छी लय में नजर आ रही हैं.
Also Read
साथ ही उन्होंने कहा कि, 'मैं इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं देना चाहूंगी कि हमने किन चीजों पर काम किया है क्योंकि हम विश्व कप की ओर बढ़ रहे हैं.'
इंग्लैंड दौरा होगा अहम
भारतीय महिला टीम 22 मई को इंग्लैंड रवाना होगी, जहां उसे मेजबान टीम के खिलाफ तीन टी20 मुकाबले खेलने हैं. यह सीरीज खिलाड़ियों को वहां की परिस्थितियों को समझने और संयोजन तय करने में मदद करेगी.
मंधाना ने उम्मीद जताई कि टीम अपनी मेहनत जारी रखेगी और इस बार देश के लिए विश्व कप जीतकर लौटने की कोशिश करेगी. भारत ने हाल ही में वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था और अब टीम टी20 प्रारूप में भी इतिहास रचने की बारी है.
बच्चों को दिया खास संदेश
कार्यक्रम के दौरान स्मृति मंधाना ने स्कूली बच्चों से भी बातचीत की. उन्होंने कहा कि आज के समय में खेल सिर्फ शौक नहीं, बल्कि एक बेहतरीन करियर विकल्प भी बन चुका है.
मंधाना ने बच्चों को अपने जुनून का पीछा करने और खेल का आनंद लेने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि अपने काम से प्यार करना भी बेहद जरूरी होता है.