Women’s Asia Cup 2026: फाइनल में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? समझिए पूरा सेनेरिओ

Women’s Asia Cup 2026 का खिताबी मुकाबला अब ज्यादा दूर नहीं है. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है. इस दौरान भारत और पाकिस्तान की इन समीकरण के आधार पर फाइनल में भिड़ंत हो सकती है.

X (@BCCIWomen)
Meenu Singh

Women’s Asia Cup 2026 अब अपने खिताबी मुकाबले से केवल कुछ कदम ही दूर है. टूर्नामेंट की चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो चुकी हैं और खिताब के लिए अब सिर्फ तीन मुकाबले बाकी हैं. ग्रुप A से भारत और पाकिस्तान ने जगह बनाई, जबकि ग्रुप B से श्रीलंका और बांग्लादेश आगे बढ़े. 10 सितंबर को भारत का सामना बांग्लादेश से होगा, जबकि 11 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका भिड़ेंगे. दोनों पड़ोसी टीमें जीतती हैं तो 13 सितंबर को फाइनल में आमना सामना होगा.

गुरुवार को भारत बांग्लादेश की भिड़ंत

पहले सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम बांग्लादेश के सामने होगी. यह मुकाबला 10 सितंबर को खेला जाएगा. ग्रुप चरण में भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया, जबकि बांग्लादेश ने ग्रुप B से आगे बढ़ते हुए अंतिम चार में जगह बनाई. अब दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले से फाइनल की पहली दावेदार टीम तय होगी.

ऐसे फाइनल में भिड़ सकती है इंडिया-पाकिस्तान

बता दें दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी, जोकि 11 सितंबर को खेला जाएगा. अगर पाकिस्तान इस मुकाबले को जीत लेती है और भारत भी पहले सेमीफाइनल में बाजी मारती है तो दोनों टीमों की भिड़ंत फाइनल में होगी. 


ग्रुप मैच में भारत ने दी थी करारी हार

ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो चुकी है. उस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सिर्फ 55 रन पर समेट दिया था. इसके बाद 56 रन के लक्ष्य को भारत ने नौवें ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया और सात विकेट से जीत दर्ज की. अब फाइनल में पहुंचने पर दोनों टीमों की फिर भिड़ंत हो सकती है.

फाइनल में भारत का रिकॉर्ड शानदार

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें एशिया कप के फाइनल में दो बार आमने सामने आई हैं और दोनों मौकों पर भारत ने जीत दर्ज की. 2016 के फाइनल में भारत ने 17 रन और 2021 के फाइनल में 18 रन से पाकिस्तान को हराया था. टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड में भी भारत आगे है. दोनों के 18 मुकाबलों में भारत ने 15 और पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं.