IND W vs SA W: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होगी जोरदार टक्कर! फाइनल मुकाबले को फ्री में कैसे देखें लाइव?
भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम खिताबी मुकाबले में नवी मुंबई में एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं. आइए इस पर नजर डालते हैं कि आप इस मुकाबले को फ्री में लाइव कैसे देख सकते हैं.
नई दिल्ली: विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका की टीम एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं. वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार है, जब टीम इंडिया और अफ्रीकी टीम फाइनल में आमने-सामने हैं.
भारत ने विश्व कप के इतिहास में फाइनल में तीसरी बार जगह बनाई है, जबकि अफ्रीकी टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है. वूमेन इन ब्लू के लिए एक समय पर फाइनल में पहुंचने की राह आसान नहीं दिखाई दे रही थी लेकिन भारत की शेरनियों ने यह कर दिखाया. ऐसे में आइए जानते हैं कि इश मुकाबले को फ्री में लाइव कैसे देख सकते हैं.
भारत और साउथ अफ्रीका ने किया कारनामा
साउथ अफ्रीकी टीम की बात करें तो यह टीम पहली बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. उन्होंने सेमीफाइनल में मजबूत इंग्लैंड को हराया था, जो अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी. इसी के साथ उन्होंने पहली बार फाइनल में अपनी जग को सुनिश्चित किया था.
Also Read
- IND W vs SA W: वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, खिताबी जंग में कैसी होगी प्लेइंग 11?
- IND vs AUS: तीसरे टी20 मैच में बारिश बनेगी विलेन! पिच पर चलेगा बल्लेबाजों या गेंदबाजों का राज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
- IND vs AUS: भारतीय बल्लेबाजों के लिए काल बन चुके जोश हेजलवुड तीसरे मैच का नहीं होंगे हिस्सा, टीम इंडिया को क्या होगा फायदा?
अगर भारत की बात करें तो उनके ऊपर सेमीफाइनल से एक समय पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था. हालांकि, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 339 रनों का ऐतिहासिक चेज करते हुए फाइनल में एंट्री की.
कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज यानी 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होने वाली है, जबकि इसके लिए टॉस 2:30 पर होगा.
कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट
फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, जहां पर टीवी पर आप मुकाबले को देख सकते हैं. तो वहीं इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी.
भारत और साउथ अफ्रीका मैच को फ्री में कैसे देखें?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को अगर आप फ्री में लाइव देखना चाहते हैं, तो इसे डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. तो वहीं अगर आप मैच को ऑनलाइन फ्री में देखना चाहते हैं, तो आपके कुछ मोबाइल पैक के साथ जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जहां आप फ्री में देख सकते हैं.