T20 World Cup 2026

WI vs ENG 1st ODI: सैम करन के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, शाई होप ने दिया बड़ा जख्म

WI vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर सैम करन अब वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले इंग्लिश गेंदबाज बन गए हैं.

Bhoopendra Rai

WI vs ENG 1st ODI: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है. पहले ही मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से जीत दर्ज की है. इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 325 रन बनाए थे, जबाव में विंडीज ने 6 विकेट खोकर 48.5 ओवरों में टारगेट हासिल कर लिया. इस मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर सैम करन को खूब मार पड़ी. उन्होंने 9.5 ओवरों में 98 रन लुटा दिए. इस प्रदर्शन के चलते उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. 

शाई होप ने की करन की कुटाई

दरअसल, आखिरी दो ओवरों में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 19 रनों की दरकार थी. कप्तान जोस बटलर ने 49वां ओवर सैम करन को दिया. इस ओवर की पहली गेंद पर एक रन आया. फिर वेस्टइंडीज के कप्तान साई होप ने अलगी 4 गेंदों में से तीन पर छक्के लगा दिए. दूसरा छक्का लगाते ही उन्होंने शतक पूरा किया और तीसरे छक्के की मदद से मैच जीत लिया. करन को खूब मार पड़ी और वह इंग्लैंड की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

कौन हैं सैम करन

सैम करन इंग्लैंड के स्टार युवा खिलाड़ी हैं. वह गेंद और बल्ले से कमाल करने की क्षमता रखते हैं. यह खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुका है. 24 टेस्ट में 47 विकेट और 815 रन हैं. 30 वनडे में 456 रन बनाए और 30 विकेट लिए. वहीं 41 टी20 मैचों में 135 रन बनाए और 43 शिकार किए हैं.