WI vs BAN ODI: वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी बना कप्तान

West indies vs bangladesh: बांग्लादेश अपने नए कप्तान मेहदी हसन मिराज के नेतृत्व में वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा. इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका है.

Twitter
Bhoopendra Rai

West indies vs bangladesh: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 8 दिसंबर को खेला जाएगा. यह पूरी सीरीज सेंट किट्स में आयोजित होगी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के लिए अपना स्क्वाड घोषित कर दिया है. टीम के कई सीनियर प्लेयर्स को रेस्ट दिया गया है, जबकि कप्तानी की जिम्मेदारी नए खिलाड़ी को मिली है.

कप्तान बदला, दास की वापसी

वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम की कप्तानी मेहदी हसन मिराज करेंगे. नियमित कप्तान नजमुल हुसैन शांतो चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं.  लिटन दास की वापसी हुई है, जो टीम के लिए राहत की बात है. दास पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर थे.



ये स्टार खिलाड़ी बाहर हैं

  1. शाकिब अल हसन ने मानसिक स्थिति का हवाला देते हुए खुद को सीरीज से अलग कर लिया है.
  2. तौहीद ह्रदय को फुटबॉल खेलते समय कमर में चोट लगी, जिसके चलते वह सीरीज का हिस्सा नहीं हैं.
  3. मुशफिकुर रहीम और मुस्तफिजुर रहमान निजी कारणों और चोटों की वजह से स्क्वाड में शामिल नहीं हैं.

शाकिब अल हसन ने क्या कहा?

शाकिब ने सितंबर में टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास लिया था.  उन्होंने कहा कि वह अभी देश के लिए खेलने की मानसिक स्थिति में नहीं हैं. बीसीबी अध्यक्ष फारुक अहमद ने बयान दिया कि शाकिब जब भी तैयार होंगे, वह टीम में वापसी कर सकते हैं. उन्होंने कहा, 'राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना और फ्रेंचाइजी के लिए खेलना अलग होता है, शाकिब को मानसिक रूप से तैयार होने की जरूरत है.'

बांग्लादेश की वनडे टीम

मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, तंजीद हसन, सौम्य सरकार, परवेज हुसैन, महमूदुल्लाह, जकर अली, अफीफ हुसैन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन, नाहिद राणा.

वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: 8 दिसंबर
दूसरा वनडे: 10 दिसंबर
तीसरा वनडे: 12 दिसंबर