IND U19 vs AFGU19: कौन हैं अफगानिस्तान के फैसल शिनोजादा? जिन्होंने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में शतक लगाकर बढ़ा दी भारत की धड़कन
फैसल शिनोजादा ने अंडर-19 विश्व कप 2026 में शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा. भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने शानदार शतक बनाया, जो चर्चा का विषय बन गया है.
नई दिल्ली: अफगानिस्तान की युवा क्रिकेट फैक्ट्री से एक नया नाम तेजी से उभर रहा है, जिसका नाम फैसल शिनोजादा है. काबुल में जन्मे इस 17 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी बेखौफ और समझदारी भरी बल्लेबाजी से अंडर-19 क्रिकेट में अलग पहचान बना ली है. दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने सीमित समय में लगातार बड़े स्कोर बनाए हैं.
29 फरवरी 2008 को काबुल में जन्मे फैसल शिनोजादा बचपन से ही क्रिकेट के प्रति समर्पित रहे. कठिन हालात में पले बढ़े फैसल ने गली क्रिकेट से यहां तक का सफर तय किया. उनकी तकनीक और आत्मविश्वास ने उन्हें जल्दी ही अंडर-19 टीम तक पहुंचा दिया.
अंडर-19 विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन
ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 में फैसल ने शुरुआत से ही प्रभाव छोड़ा. उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान कई बड़ी पारियां खेली और लगातार रन बनाए. उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता के साथ धैर्य भी साफ नजर आया, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है.
सेमीफाइनल में जड़ा शतक
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल फैसल के करियर का खास पल बना. दबाव भरे मुकाबले में उन्होंने शानदार शतक जड़ा. मजबूत भारतीय गेंदबाजी के सामने उनकी पारी ने अफगानिस्तान को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया और मैच का रुख बदल दिया.
इस मुकाबले में फैसल शिनोजादा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे. बड़े मुकाबले में टीम को उनसे बड़ी उम्मीदे थी, जिस पर वह खरे उतरें. फैसल शिनोजादा का भारतीय गेंदबाजों का संयम से सामना करते हुए शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 93 गेंदों पर 110 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 15 चौके लगाए. इस दौरान फैसल ने 118.28 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
तकनीक और मानसिक मजबूती
फैसल की बल्लेबाजी में संतुलन उनकी सबसे बड़ी ताकत है. वह हालात के अनुसार खेल को ढालना जानते हैं. तेज गेंदबाजों के खिलाफ संयम और स्पिन के खिलाफ आक्रामक रवैया उनकी परिपक्व सोच को दर्शाता है, जो उम्र से कहीं आगे दिखाई देती है.
भविष्य की बड़ी उम्मीद
लगातार अच्छे प्रदर्शन ने फैसल शिनोजादा को अफगानिस्तान के सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है. क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें भविष्य का स्टार माना जा रहा है. अगर यही निरंतरता रही, तो वह जल्द ही राष्ट्रीय टीम की जर्सी में नजर आ सकते हैं.
और पढ़ें
- ICC T20 Rankings: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20 में शतक लगाने वाले ईशान किशन को बंपर फायदा, T20 रैकिंग में 32 बल्लेबाजों को पछाड़ा
- धोनी ने रोहित-विराट की उम्र के आधार पर रिटायरमेंट की पैरवी करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब, दोनों की तारीफ में कहीं ये बड़ी बात
- INDU19 vs AFGU19, World Cup 2026 semifinal Live Score: भारत की बैटिंग शुरू, अफगानिस्तान ने दिया है 311 रनों का लक्ष्य