menu-icon
India Daily

WI vs ENG: वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, 4 धुरंधरों की वापसी, जोसेफ का क्या हुआ?

WI vs ENG: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए विंडीज टीम का ऐलान कर दिया गया है. इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में टीम के स्टार खिलाड़ियों की वापसी हुई है.

India Daily Live
WI vs ENG: वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, 4 धुरंधरों की वापसी, जोसेफ का क्या हुआ?
Courtesy: Twitter

WI vs ENG: हाल ही में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज हुई, जिसमें वेस्टइंडीज ने 2-1 से जीत हासिल की. वनडे सीरीज में शाई होप ने वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी की थी.  अब दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी, जिसका आगाज 9 नवंबर से होने जा रहा है, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम का ऐलान किया है, जिसमें चार बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है.  वेस्टइंडीज टी20 टीम की कप्तानी रोवमैन पॉवेल करेंगे.

4 बड़े खिलाड़ियों की वापसी

वेस्टइंडीज टी20 टीम में आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन, शिमरन हेटमायर और अकील होसेन की वापसी हुई है. ये खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब उनकी वापसी से टीम मजबूत दिख रही है.



जोसेफ की जगह फोर्ड को मौका

तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ जो निलंबन की सजा काट रहे हैं, वो पहले 2 मैच से बाहर हैं. उनकी जगह मैथ्यू फोर्ड को शामिल किया गया है.

पहले 2 टी20 मैचों के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, टेरेंस हिंड्स, शाई होप, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड.