IPL 2024: ऑस्ट्रेलिया के 'गाबा' का घमंड तोड़ने वाले Shamar Joseph को मिला IPL में मौका
Shamar Joseph: वेस्टइंडीज के धाकड़ गेंदबाज शमार जोसेफ को IPL की लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अपने टीम में शामिल कर लिया है.
Shamar Joseph: ऑस्ट्रेलिया के मशहूर गाबा में इतिहास बनाने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफो को आईपीएल 2024 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल कर लिया गया है. शमार जोसेफ को लखनऊ की टीम में मार्क वुड की जगह स्थान दिया है. उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार गेंदबाजी कर सुर्खियां बटोरी थी.
मार्क वुड की जगह जोसेफ को मिली एंट्री
शनिवार को आईपीएल की लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इसको लेकर जानकारी साझा की. जानकारी में बताया गया है कि लखनऊ सुपर जाइंट्स ने तेज गेंदबाज मार्क वुड की जगह वेंस्टइंडीज के धाकड़ गेंदबाज शमार जोसेफ को टीम में शामिल किया गया है. जोसेफ को लखनऊ ने 3 करोड़ में खरीदा है. मार्क वुड साल 2022 में लखनऊ के साथ जुड़े और पिछले सीजन में वुड चोटिल होने की वजह से केवल चार मैच ही खेल पाए थे. जिस दौरान उन्होंने 11 विकेट अपने नाम किया था.
Also Read
कठिनाइयों से भरा रहा जोसेफ का जीवन
इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी झाप छोड़ने वाले वेस्टइंडीज के शमार जोसेफ का जीवन काफी कठिनाइयों से भरा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जोसेफ एक समय सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे. जिसके वजह से वो अपने खेल पर फोकस नहीं कर पाते हैं. इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह से क्रिकेट खेलने लगे.
आस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले जोसेफ ने अपने पहले टेस्ट मैच में ही 5 विकट झटके, जबकि गाबा में खेले गए दूसरे मैच में जोसेफ ने कमाल कर दिया. मैच की पहली पारी में जोसेफ को केवल एक विकेट मिला लेकिन दूसरे पारी में उन्होंने 68 रन देकर 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. उनकी इस धमाकेदारी गेंदबाजी के दम पर ही वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से मैच छीन लिया.
जोसेफ ने इसी साल किया इंटरनेशनल डेब्यू
शमार जोसेफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में 7 विकेट लिया है. जिसके बदौलत वेस्टइंडीज की टीम गाबा में जीत दर्ज कर पाई थी. जोसेफ ने इसी साल जनवरी में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अभी तक उन्होंने 2 टेस्ट मैचों में जहां 13 विकेट अपने नाम किया वहीं 2 टी20 मैच में उनको कोई सफलता हाथ नहीं लगी है.